ब्रेकिंग
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार... उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी शिक्षक दिवस पर ‘हमारे शिक्षक ऐप’ का सिस्टम गड़बड़ाया.!, स्कूल में मौजूद शिक्षकों को मिला ‘अनुपस्थित’ क... किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला

शामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: संतरे के बगीचे में उग रही थी गांजे की फसल, एमडी ड्रग्स और डोडाचूरा भी जब्त

मंदसौर। मध्यप्रदेश,मंदसौर जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शामगढ़ पुलिस ने एक ही दिन में दो बड़ी कार्रवाई कर अवैध मादक पदार्थ तस्करों पर शिकंजा कस दिया। पुलिस ने संतरे के बगीचे में छिपाकर उगाई जा रही गांजे की खेती का भंडाफोड़ करने के साथ ही एक अन्य मामले में एमडी ड्रग्स और डोडाचूरा बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता कुरिल तथा एसडीओपी दिनेश प्रजापति के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

संतरे के बगीचे के बीच उगाए जा रहे थे 384 गांजे के पौधे

चंदवासा चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम भुण्डिया निवासी एक युवक अपने खेत में संतरे के बगीचे के बीच अवैध रूप से गांजे की खेती कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश देकर खेत की तलाशी ली, जहां संतरे के पेड़ों के बीच छिपाकर लगाए गए 384 गांजे के पौधे बरामद हुए।

पुलिस ने मौके से दिलीप सिंह सोंधिया (25 वर्ष) निवासी ग्राम भुण्डिया को गिरफ्तार किया। जब्त गांजे के पौधों का कुल वजन करीब 25 किलोग्राम तथा अनुमानित कीमत 1.25 लाख रुपए आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

रेलवे स्टेशन के पास पकड़ा गया ड्रग्स तस्कर

इसी अभियान के दौरान शामगढ़ पुलिस ने रेलवे स्टेशन क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अंकित विश्वकर्मा (22 वर्ष) निवासी मधुर कॉलोनी, शामगढ़ को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके कब्जे से 68 ग्राम एमडी ड्रग्स पाउडर और 5 किलो डोडाचूरा बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि एमडी ड्रग्स राजस्थान के झालावाड़ जिले के दुधालिया निवासी फरदीन खान से लाई गई थी। पुलिस ने फरदीन को भी मामले में आरोपी बनाया है, जो फिलहाल फरार है। उसकी तलाश के लिए पुलिस टीम रवाना कर दी गई है।

जब्त एमडी ड्रग्स की अनुमानित कीमत 68 हजार रुपए तथा डोडाचूरा की कीमत 10 हजार रुपए बताई गई है।

नशे के कारोबार पर लगातार प्रहार

शामगढ़ पुलिस की इस दोहरी कार्रवाई को जिले में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान की बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और अवैध मादक पदार्थों के नेटवर्क को खत्म करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

विशेष योगदान: कार्रवाई में थाना प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय, चौकी प्रभारी मनोज महाजन सहित शामगढ़ एवं चंदवासा पुलिस टीम के अधिकारियों और जवानों की सराहनीय भूमिका रही।

Image

Leave A Reply

Your email address will not be published.