ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

देवास पटाखा फैक्ट्री विस्फोट: सीएम डॉ. मोहन ने लिया सख्त एक्शन,इस हादसे के किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

एसडीएम-नायब तहसीलदार-एसडीओ (पुलिस) को तत्काल प्रभाव से निलंबित, आदेश जारी

भोपाल। देवास जिले के पटाखा फैक्ट्री हादसे में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने सख्त एक्शन लिया है। उन्होंने एसडीएम संजीव सक्सेना, नायब तहसीलदार रवि शर्मा और एसडीओ (पुलिस) दीपा मांडवे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में संजीव सक्सेना और रवि शर्मा को देवास कलेक्टर कार्यालय अटैच किया गया है, जबकि दीपा मांडवे को भोपाल स्थित पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। शासन की ओर से इनके निलंबन के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्पष्ट कहा है कि इस हादसे के किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

संभागायुक्त के आदेश के अनुसार, एसडीएम संजीव सक्सेना और टप्पा चिडावद, तहसील टोंकखुर्द के नायब तहसीलदार रवि शर्मा द्वारा अपने कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही, उदासीनता और अनियमितता बरती गई। आदेश में कहा गया है कि उनकी लापरवाही के कारण यह गंभीर घटना हुई। उनका यह कृत्य अनुशासनहीनता एवं कदाचरण की श्रेणी में आता है, इसलिए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

वहीं गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि 14 मई को देवास जिले की तहसील टोंकखुर्द स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में कई लोगों की मौत हुई और अनेक लोग गंभीर रूप से घायल हुए। एसडीओ (पुलिस) दीपा मांडवे द्वारा समय-समय पर शासन स्तर से जारी निर्देशों के अनुसार फैक्ट्री संचालन का निरीक्षण नहीं किया गया और न ही वरिष्ठ कार्यालय को प्रतिवेदन भेजा गया। इसे कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही और उदासीन आचरण मानते हुए उन्हें भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

गौरतलब है कि 14 मई को देवास जिले में स्थित पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ था, जिसमें कई लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की थी। साथ ही उन्होंने प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर भेजने और पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने के निर्देश भी दिए थे। मुख्यमंत्री ने कहा है कि हादसे के लिए जिम्मेदार किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.