ब्रेकिंग
मल्हारगढ़ पुलिस की कार्रवाईः अवैध शराब के तीन मामलों में 56 क्वार्टर जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, मुख्यमं... मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की आगामी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर दिव्यांक सिं... गुना पुलिस की गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाईः बीनागंज चौकी, थाना चॉचोड़ा पुलिस द्वारा 4 आरोपी... एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाईः सीतामऊ में 110 ग्राम ए... स्मार्ट मीटर के विरोध में चक्का जाम, उपभोक्ताओं ने सड़क पर रखे मीटर नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 के अंतर्गत मंदसौर जिला पुलिस अधिक्षक विनोद कुमार मीना के दिशा निर्दे... मध्यप्रदेश, पूरे देश का इकलौता राज्य है, जो 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले मेधावी विद्यार्थि... गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं, सीएम डॉ. मोहन यादव ने ... नवागत कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने भगवान पशुपतिनाथ के किए दर्शन, मंदसौर में हुआ स्वागत

संविधान के महत्व को जन-जन तक पहुँचाने के लिए सतत संवाद आवश्यक- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल, एमसीयू की पत्रिका “कॉन्स्टिट्यूशन टू कम्युनिकेशन” का किया विमोचन

भोपाल । 13 मई 2026/ मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने भोपाल स्थित निवास कार्यालय में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के मीडिया प्रबंधन विभाग के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा तैयार विशेष पत्रिका “कॉन्स्टिट्यूशन टू कम्युनिकेशन” का विमोचन किया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि संविधान के महत्व को जन-जन तक पहुँचाने के लिए प्रभावी संवाद और व्यापक जागरूकता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय मध्यप्रदेश का एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक संस्थान है, जहाँ से निकलने वाले विद्यार्थी मीडिया, आईटी, फाइनेंस और बिजनेस सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी विशिष्ट पहचान बना रहे हैं।

उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में संविधान, मीडिया और सामाजिक विषयों पर निरंतर रिसर्च एवं बौद्धिक विमर्श को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि इससे भविष्य में सकारात्मक और प्रभावशाली परिणाम प्राप्त होंगे।

यह विशेष पत्रिका मीडिया लॉ एंड एथिक्स विषय पर आधारित है, जिसमें पत्रकारिता के विभिन्न आयामों के साथ-साथ मीडिया कानून से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को विस्तार से प्रस्तुत किया गया है। पत्रिका का निर्माण विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. विजय मनोहर तिवारी एवं विभागाध्यक्ष डॉ. अविनाश वाजपेई के विशेष मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.