ब्रेकिंग
मल्हारगढ़ पुलिस की कार्रवाईः अवैध शराब के तीन मामलों में 56 क्वार्टर जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, मुख्यमं... मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की आगामी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर दिव्यांक सिं... गुना पुलिस की गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाईः बीनागंज चौकी, थाना चॉचोड़ा पुलिस द्वारा 4 आरोपी... एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाईः सीतामऊ में 110 ग्राम ए... स्मार्ट मीटर के विरोध में चक्का जाम, उपभोक्ताओं ने सड़क पर रखे मीटर नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 के अंतर्गत मंदसौर जिला पुलिस अधिक्षक विनोद कुमार मीना के दिशा निर्दे... मध्यप्रदेश, पूरे देश का इकलौता राज्य है, जो 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले मेधावी विद्यार्थि... गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं, सीएम डॉ. मोहन यादव ने ... नवागत कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने भगवान पशुपतिनाथ के किए दर्शन, मंदसौर में हुआ स्वागत

डिप्टी सीएम श्री देवड़ा के विधानसभा क्षेत्र मे कांग्रेस से निष्काशित नेता कि सक्रियता, श्यामलाल जागचंद ने कहा मल्हारगढ़ से विधानसभा चुनाव 2028 मे लड़ना और जितना तय है

मंदसौर। मध्यप्रदेश, जिला मंदसौर के मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र 225 में इस सीट से विधानसभा चुनाव 2028 मे लड़ना और जितना तय है यह बात किसान नेता श्यामलाल जोगचंद ने अनोपचारीक चर्च मे कही। श्यामलाल जोकचंद मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र 225 से वर्ष 2023 मे कांग्रेस पार्टी के अधिकत उम्मीदवार के सामने निर्दलिय चुनाव लड़कर डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा {भाजपा} के सामने दुसरे नंबर पर, कांग्रेस प्रत्याक्षी तीसरे नंबर पर रहे। श्यामलाल जोकचंद जो की तत्कालिक समय कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव कमलनाथ के सामय निलंबीत कर दिया गया था जबकि जोकचंद का कहना था की स्वयं मैने कांग्रेस से इस्तीफा देकर निर्दलिय चुनाव लड़ा। बात इतनी सी है कि कांग्रेस पार्टी पदाधिकारीयों को जोड़ने के लिए अपने नियम बता रही हो लेकिन किसान नेता श्यामलाल जोकचंद की इन दिनो क्षेत्र मे बड़ती लोकप्रियाता को देखते हुए हमारे प्रतिनिधी ने जब उनसे सम्पर्क किया तो उन्होने बताया अभी तो विधानसभा चुनाव मे देरी है लेकिन हां मल्हारगढ़ सीट से विधानसभा चुनाव 2028 मे लड़ना और जीतना तय है।

ज्ञात हो मल्हारगढ विधानसभा आरक्षित सीट है। प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा मल्हारगढ विधानसभा सीट से वतर्ममान विधायक है। आगामी विधानसभा चुनाव 2028 से पहले विधानसभा क्षेत्र के परिसिमन को लेकर भी क्षेत्र मे चर्चा है लेकिन मल्हारगढ़ विधानसभा 225 का आरक्षण 25 वर्ष के लिए होना बताया जा रहा है जो आगामी विधानसभा चुनाव 2028 तक आरक्षित रहेगा।

बता दें मल्हारगढ़ क्षेत्र की खास बात यह है कि 2018 में यहां किसान आंदोलन हुआ था जिसमें 6 किसान पुलिस की गोली से मारे गए थे। वर्ष 2021 में यहां पर जहरीली शराब की वजह से 6 लोगों की मौत हुई थी। इस क्षेत्र में वोटिंग सामाजिक स्तर पर होती है. मल्हारगढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र मध्य प्रदेश राज्य का एक अनुसूचित जाति आरक्षित सीट है। पिछले चुनाव के अनुसार यहां की अनुमानित जनसंख्या 2.45 लाख है और इसमें 253 गाँव शामिल हैं। इस क्षेत्र के मुख्य रूप से मेघवाल समाज, बलाई समाज, मोगिया बावरी समाज और अन्य अनुसूचित जाति जन जाति के वोटर्स हैं। भारतीय जनता पार्टी के विधायक जगदीश देवड़ा 2008 से इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा मल्हारगढ विधानसभा सीट से वर्तमान विधायक है।

किसान नेता श्यामलाल जोकचंद की लगातार क्षेत्र मे सक्रियता बढ रही है, भाजपा और कांग्रेस दोनो पार्टी के व्यक्ति उन्हे अपने यहां आंत्रित कर रहे है, वे भी क्षेत्र के गांव मे समय समय पर पहूॅच कर उपनी सहभागिता दर्ज करवा रहे। इस मामले मे कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेन्द्र सिंह गुर्जर से ने दैनिक बलवास टाइम्स के प्रतिनिधी द्वारा सेल फोन पर हुई चर्चा मे श्री गर्जर ने बताया कि मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय उम्मीदवार श्यामलाल जोकचंद को अभी कांग्रेस मे शामिल नही किया गया लेकिन भविष्य मे उन्हे कांग्रेस पार्टी मे शामिल कर लिया जाऐगा लेकिन यह प्रदेश स्तर का मामला है, प्रदेश से ही निर्णय होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.