ब्रेकिंग
मंदसौर जिले में पुलिस ने 16 क्वार्टर देशी शराब के साथ आरोपी को पकड़ा कर्तव्य की राह में सर्वाेच्च बलिदान, वीर पुलिसकर्मियों को शत-शत नमन-CM मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में... ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच थाना क्षेत्रों में 6 प्रकरण दर्ज

महाशिवरात्रि भगवान शिव की आराधना, आस्था, तप और आत्मशुद्धि का पर्व है -उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा

भोपाल । मध्यप्रदेश शासन, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ और बधाई दी है। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि भगवान शिव की आराधना, आस्था, तप और आत्मशुद्धि का पर्व है। यह दिन हमें सत्य, संयम, करुणा और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कामना की कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से प्रदेश में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे।

उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने नागरिकों से आग्रह किया कि वे इस पावन अवसर पर सामाजिक सद्भाव, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें तथा जरूरतमंदों की सहायता कर पर्व की सार्थकता बढ़ाएँ।

उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि का यह पावन पर्व प्रदेश के विकास, प्रगति और जनकल्याण के संकल्प को और मजबूत करने का अवसर भी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.