ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश के मंदसौर स्थित अष्टमुखी भगवान श्री पशुपतिनाथ महादेव मंदिर में अशोभनीय हरकतें करने के माम... मंदसौर जिले मेंअवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, चार मामलों में प्रकरण दर्ज केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया - “राहुल गांधी पार्ट टाइम नेता हैं।” मंदसौर जिले में पुलिस ने 16 क्वार्टर देशी शराब के साथ आरोपी को पकड़ा कर्तव्य की राह में सर्वाेच्च बलिदान, वीर पुलिसकर्मियों को शत-शत नमन-CM मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में...

सागर में देवरी नगर पालिका में नेहा जैन फिर से अध्यक्ष चुनी गई

MAdhya Pardesh/ सागर। मध्य प्रदेश के सागर में देवरी नगर पालिका में नेहा जैन फिर से अध्यक्ष चुनी गई हैं। उन्होंने 1197 वोटों से जीत हासिल की है। गौरतलब है कि 19 जनवरी को अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ था। जिसमें कुल 13 हजार 337 मतदाताओं ने वोट डाले थे। आज देवरी के शासकीय नेहरू स्नातोकत्तर महाविद्यालय में मतगणना हो हुई है। दो राउंड में गिनती में भरी कुर्सी 1197 वोटों से जीती है। यह मतदान राइट टू रिकॉल व्यवस्था के तहत हुआ था जिसमें मतदाता खाली कुर्सी या भरी कुर्सी पर मतदान कर अध्यक्ष पद के साथ साथ नेहा जैन के राजनीतिक भाग्य का फैसला करना था। जिसमें भरी कुर्सी 1197 वोटों से जीती है।

भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद नेहा जैन को भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी से निष्कासित कर दिया था। इसके बाद नगरीय प्रशासन विभाग ने उन्हें अध्यक्ष पद से हटाकर एक अन्य महिला पार्षद को अध्यक्ष नामित कर दिया था। लेकिन नेहा जैन ने इस फैसले के खिलाफ न्यायालय की शरण ली, जहां से उन्हें स्टे मिल गया और वे पुनः अध्यक्ष पद पर काबिज हो गईं।

इस घटनाक्रम के बाद नगर पालिका के 15 में से 13 पार्षदों ने नेहा जैन के प्रति अविश्वास व्यक्त किया। पार्षदों के इस अविश्वास प्रस्ताव के आधार पर निर्वाचन कार्यालय ने राइट टू रिकॉल के तहत चुनाव की अधिसूचना जारी की। इस प्रक्रिया में जनता यह तय करेगी कि वर्तमान अध्यक्ष पद पर बनी रहेंगी या उन्हें पद छोड़ना होगा। नगर के सभी 15 वार्डों में कुल 30 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यदि खाली कुर्सी को अधिक मत प्राप्त होते हैं, तो नेहा जैन को अध्यक्ष पद छोड़ना होगा और नगर पालिका में पुनः चुनाव कराए जाएंगे। वहीं, यदि भरी कुर्सी को अधिक मत मिलते हैं, तो नेहा जैन अध्यक्ष पद पर बनी रहेंगी।

मतदाताओं ने भरी कुर्सी को मतदान किया और नेहा पर भरोसा जताया। ऐसे में भाजपा से निष्कासित नेहा जैन ने राइट टू रिकॉल प्रक्रिया के तहत चुनाव जीता है। जिसमें भरी कुर्सी 1197 वोटों से जीती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.