ब्रेकिंग
अनुराग जैन होंगे नीति आयोग के नए सीईओ, मुख्य सचिव पद को लेकर अटकलों पर लगा विराम म.प्र.विधानसभा में गूंजा मंदसौर के किसानों के लंबित मुआवजे का मुद्दा, विधायक विपिन जैन ने 2020 की अत... शादी कराने के नाम पर 36 वर्षीय युवक से ठगी, आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज

इंदौर में तेज रफ्तार कार ट्रक में घुसी, हादसे में इंदौर में सड़क हादसे में पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा बच्चन सहित तीन लोगों की मौत

इंदौर। मध्यप्रदेश, इंदौर में  शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतकों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बाला बच्चन की पुत्री प्रेरणा (प्रियंका) बच्चन (25) भी शामिल हैं। हादसा सुबह करीब 5:15 बजे रालामंडल इलाके में इंदौर बायपास पर हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदौर में सड़क हादसे में पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा बच्चन, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आनंद कासलीवाल के बेटे प्रखर कासलीवाल एवं भंवरकुआं निवासी मनसिंधु का दुःखद निधन की खबर है।

हादसा रालामंडल इलाके में शुक्रवार सुबह करीब 5:15 बजे हुआ
इंदौर में तेज रफ्तार कार ट्रक में घुस गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पूर्व मंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा शामिल है। कार सवार एक युवती गंभीर घायल है। उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
हादसा रालामंडल इलाके में शुक्रवार सुबह करीब 5:15 बजे हुआ। कांग्रेस नेता धर्मेंद्र गेंदर ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार बच्चे घूमने के लिए कहीं निकल थे। तेजाजी नगर के पहले हादसे का शिकार हो गए। बाला बच्चन अपने गृह नगर से निकल गए हैं, कुछ देर में इंदौर पहुंचने वाले हैं।
ट्रक चालक फरार, पुलिस ने नाकाबंदी कराई
रालामंडल थाना प्रभारी देवेंद्र मरकाम के मुताबिक, कार सवार युवक-युवतियां संभवतः छात्र थे और पार्टी मनाकर लौट रहे थे। फिलहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मृतकों की उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। आसपास के मार्गों पर नाकेबंदी की जा रही है। वहीं, दुर्घटना में घायल युवती का नाम अनुष्का है। कार सवार एक युवती गंभीर घायल है। उसका निजी अस्पताल मे उपचारार्थ है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.