ब्रेकिंग
बस्तर जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या म... बिना वैध लाइसेंस के पशु मांस और मछली की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक, उल्लंघन पर धारा 223 के तहत द... डीजीपी इलेवन ने जिला पुलिस बल भोपाल को 121 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। डीजीपी इलेवन टीम न... युवा वकीलों को वरिष्ठों के मार्गदर्शन में समय बिताना चाहिए, न कि केवल प्रचार पाने के लिए अदालत का सम... बीजेपी के पूर्व मंत्री श्री रावत विजयपुर से विधायक बने, एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला श्योपुर जिले के व... प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़कों के निर्माण एवं प्रगति की समीक्षा, राजगढ़ जिला पंचायत की... बच्चों की सुरक्षा और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को लेकर जारी बहस के बीच केंद्र सरकार ने अपना रुख स्प... भारतीय क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 की चैंपियन बन चुकी है। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा जगदीश मंदिर एवं गणेश मंदिर की चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार खंडवा जिले के पुनासा में चार नकाबपोश बदमाशों ने 90 साल की महिला के साथ गैंगरेप कर घायल किया। डॉक्टरो...

नववर्ष के पहले दिन महाकाल मंदिर में पंचामृत पूजन के बाद महाकाल का राजा स्वरूप शृंगार किया

भोपाल। मध्यप्रदेश,उज्जैन, साल के पहले दिन उज्जैन के महाकाल मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखी जा रही है। सुबह से ही भक्त बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए कोहरे में लंबी कतारों में इंतजार कर रहे हैं। नए साल के पहले दिन बाबा के विशेष शृंगार किए गए हैं, जिन्हें उज्जैन के राजा के रूप में सजाया गया है। साल के पहले दिन इतने अद्भुत दर्शन पाकर भक्त निहाल हो गए हैं और पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज रहा है। नववर्ष के पहले दिन महाकाल मंदिर में पंचामृत पूजन के बाद महाकाल का राजा स्वरूप शृंगार किया गया है, जिसमें उनके मस्तक पर चांद, सूरज और त्रिशूल को अंकित किया गया है। पंचामृत पूजन में जल, फल, दूध, दही और घी से बाबा को स्नान कराया जाता है और फिर शृंगार होता है। आज यानी गुरुवार के दिन बाबा के दर्शन बेहद अद्भुत और दुर्लभ हैं, जहां बाबा के माथे पर चांद और सूरज दोनों को एक साथ अंकित किया गया है।
आज रात 11 बजे बाबा महाकाल के कपाट खुले रहेंगे और भक्त पूरे दिन बाबा के दर्शन कर पाएंगे।
खास दिन पर बाबा महाकाल के पुजारी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि बाबा महाकाल के प्रति लाखों भक्त आस्था रखते हैं और उनके लिए बीतता साल भी बाबा है और आने वाला समय भी बाबा है। इसी क्रम में बाबा महाकाल के दर पर लाखों की भीड़ उनके अद्भुत दर्शन के लिए पहुंची है। पुजारी ने बताया कि भक्त विदेशों से आकर भी दर्शन कर रहे हैं।
वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में नववर्ष के मौके पर विशेष मंगला आरती हुई और अस्सी घाट पर गंगा आरती के साथ नव वर्ष का स्वागत किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालु एकत्रित हुए।
बाबा काशी विश्वनाथ का दूध, दही और घी से अभिषेक किया गया और फिर रुद्राक्ष और फूलों की माला से बाबा काशी विश्वनाथ के शृंगार किए गए। नववर्ष के उपलक्ष्य में काशी विश्वनाथ मंदिर भी देर रात तक खुला रहेगा। चढ़ते सूरज के मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ बढ़ती जा रही है। NewsCopy@khskhabar

Leave A Reply

Your email address will not be published.