ब्रेकिंग
मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में... ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच थाना क्षेत्रों में 6 प्रकरण दर्ज मंदसौरः मलेरिया के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 643 घरों का सर्वे; 28 लोग मिले पॉजिटिव दुर्गा अष्टमी 2026ः 19 अक्टूबर को मनाई जाएगी महाष्टमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

मंदसौर में गोली कांण्ड मे मृतकों से जुड़़े धटना से जुड़े साक्ष्य एवं आरोपियों की तलाश भी की जा रही है। हालांकि, अभी तक आरोपियों को लेकर पुलिस का कोई बयान सामने नहीं आया है।

मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर में गोलीबारी और चाकूबाजी का मामला सामने आया है। गोल चौराहा क्षेत्र में गोली चलने और चाकूबाजी की यह वारदात दिलीप ऑटो एजेंसी के मालिक दिलीप जैन के घर में हुई। इस घटना में दिलीप जैन (संचालक, दिलीप ऑटो एजेंसी), रेखा जैन (पत्नी) और पिता गोपाल सोनी की मौत हो गई है। वे राजस्थान के रहने वाले थे। घटना के बाद दो लोगों के मौके से फरार होने की सूचना है। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। इस घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा ने कहा कि गोल चौराहा क्षेत्र में गोली चलने की सूचना मिली थी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। दिलीप जैन के मकान में दिलीप जैन, उनकी पत्नी रेखा जैन और निंबाहेड़ा, राजस्थान निवासी विकास सोनी के शव मिले हैं। मामले की जांच की जा रही है।
प्राथमिक जानकारी में सामने आया है कि दिलीप जैन सोने-चांदी का व्यापार भी करते थे। आशंका जताई जा रही है कि यह वारदात लेन-देन के विवाद के चलते हुई है।
जानकारी के अनुसार, विकास सोनी का सोना दिलीप जैन के यहां रखा हुआ था, जिसे लेकर पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। पुलिस जानकारी एकत्रित कर सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

मंदसौर नव वर्ष आने से पूर्व ,तीन की मौत पति पत्नी,एक अन्य व्यक्ति मौत ,पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे

इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। एक तरफ जहां नए साल के मौके पर पुलिस सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा में लगी हुई है और लोग नए साल के जश्न में डूबे हुए हैं, वहीं मंदसौर में एक साथ तीन लोगों की हत्या से हड़कंप मचा हुआ है।
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगे हुए हैं। पुलिस ने कहा कि लोगों से पूछताछ की जा रही है। गोली कांण्ड मे मृतकों से जुड़़े धटना से जुड़े साक्ष्य एवं आरोपियों की तलाश भी की जा रही है। हालांकि, अभी तक आरोपियों को लेकर पुलिस का कोई बयान सामने नहीं आया है।

बता दें,मंदसौर में 31 जनवरी 2025 की रात जब नए साल के स्वागत की लोग तैयारी कर रहे थे तभी एक मकान में ताबड़तोड़ चली गोलियों ने दहशत फैला दी। घटना शहर के गोल चौराहा के करीब सिंधू आराधना गली में एक निजी लैब के पीछे के मकान की है। यहां रात करीब 9 बजे गोली मारकर एक अज्ञात शख्स ने पति-पत्नी की हत्या करते हुए स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

Leave A Reply

Your email address will not be published.