ब्रेकिंग
मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में... ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच थाना क्षेत्रों में 6 प्रकरण दर्ज मंदसौरः मलेरिया के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 643 घरों का सर्वे; 28 लोग मिले पॉजिटिव दुर्गा अष्टमी 2026ः 19 अक्टूबर को मनाई जाएगी महाष्टमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विकसित भारत–रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण), जिसे वीबी- ‘जी राम जी’ बिल 2025 को दी मंजूरी

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को ‘विकसित भारत-रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण): वीबी-जी राम जी विधेयक, 2025’ को अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विकसित भारत–रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण), जिसे वीबी- ‘जी राम जी’ बिल 2025 कहा जा रहा है, को अपनी मंजूरी दे दी है। इस नए अधिनियम के लागू होने के साथ ही ग्रामीण परिवारों के लिए वैधानिक मजदूरी रोजगार गारंटी को बढ़ाकर प्रति वित्तीय वर्ष 125 दिन कर दिया गया है। अब तक यह सीमा 100 दिनों की थी। सरकार का कहना है कि यह नया कानून वर्ष 2005 से लागू मनरेगा अधिनियम की जगह लेगा।

पिछले दो दशकों में ग्रामीण भारत की आर्थिक स्थिति, डिजिटल ढांचे, कनेक्टिविटी और आवश्यकताओं में व्यापक बदलाव आए हैं। ऐसे में केवल पुराने कानून में संशोधन करने के बजाय एक नए और आधुनिक वैधानिक ढांचे की जरूरत महसूस की गई, जिसे ‘विकसित भारत–जी राम जी’ बिल के रूप में लागू किया गया है। इस अधिनियम का उद्देश्य सिर्फ अस्थायी रोजगार उपलब्ध कराना नहीं है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में टिकाऊ आजीविका, मजबूत बुनियादी ढांचे और दीर्घकालिक विकास को बढ़ावा देना है।

सरकार के अनुसार, यह कानून सशक्तिकरण, समावेशी विकास, विभिन्न विकास योजनाओं के बेहतर समन्वय और संसाधनों के व्यापक वितरण पर केंद्रित है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा। बताया जा रहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में मजदूरी रोजगार के दिन बढ़ने से लाखों परिवारों की आय में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। साथ ही, यह कदम पलायन को रोकने और गांवों में ही रोजगार के अवसर पैदा करने में मददगार माना जा रहा है।

इस प्रकार राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद वीबी- ‘जी राम जी’ बिल 2025 को ग्रामीण भारत के लिए एक नई शुरुआत और मजदूरों के लिए राहत वाला फैसला कहा जा रहा है।

बता दें कि विधेयक को संसद के शीतकालीन सत्र में विपक्ष के भारी विरोध के बीच पारित किया गया था। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने इसे ग्रामीण गरीबों के अधिकारों पर हमला बताया। हालांकि, सरकार ने स्पष्ट किया कि रोजगार का अधिकार मजबूत हुआ है और परिसंपत्ति निर्माण पर फोकस से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा। @C NEWS

Leave A Reply

Your email address will not be published.