ब्रेकिंग
अभय को भानपुरा को पुलिस ने सट्टा लिखते हुए पकड़ा मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन... नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियानः मंदसौर जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवा... मल्हारगढ़ पुलिस की कार्रवाईः अवैध शराब के तीन मामलों में 56 क्वार्टर जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, मुख्यमं... मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की आगामी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर दिव्यांक सिं... गुना पुलिस की गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाईः बीनागंज चौकी, थाना चॉचोड़ा पुलिस द्वारा 4 आरोपी...

म.प्र.सरकार मे तीन बार के Ex.MLA रहे श्री सिसोदिया को निगम-मंडल मे मिल सकता बड़ा दायित्व.! डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा मध्य प्रदेश के गृहमंत्री बनने वाले हैं.!

भोपाल। बीजेपी सरकार निगम-मंडलों में राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर लंबे समय से प्लानिंग कर रही है। दरअसल, मोहन यादव सरकार बनने के बाद फरवरी 2024 में पुरानी नियुक्तियां निरस्त कर दी गई थीं, और तब से कई नेता इन पदों के इंतजार में हैं।
मध्य प्रदेश में निगम मंडल नियुक्तियां अक्सर पॉलिटिकल एडजस्टमेंट का बड़ा माध्यम रही हैं, और इस बार भी सबकी नजर इस पर टिकी है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से जब निगम-मंडलों में नियुक्तियों को लेकर सवाल पूछा गया कि केवल 80 से 100 पद ही उपलब्ध हैं, जबकि पार्टी में कार्यकर्ताओं की संख्या बहुत ज्यादा है, कांग्रेस से आए नेता भी शामिल हैं, तो सबको कैसे एडजेस्ट किया जाएगा? इस पर सीएम का जवाब बड़ा आत्मविश्वासी रहा। उन्होंने कहा, देखते जाओ, सब हो जाएगा, कुछ नहीं बचने वाला।
कल मध्य प्रदेश सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम भोपाल में आयोजित मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की पत्रकार वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री डॉ.यादव से म.प्र.सरकार मे तीन बार के Ex.MLA रहे पुर्व विधायक एवं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता यशपालसिंह सिसोदिया को की आत्मीय भेंट हुई। इस मुलाकात के बाद यह देखा जा रहा है की यशपालसिंह सिसोदिया को निगम-मंडल मे (राज्य मंत्री दर्जा) दायित्व मिलना तय है।

डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा मध्य प्रदेश के गृहमंत्री बनने वाले हैं..!
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दो साल पूरे होने पर अपनी सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उनके राइट हैंड साइड बैठे डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा को दो बार गृहमंत्री कह दिया। दोनों बार उन्होंने जगदीश देवड़ा की तरफ देखा। इसके बाद जगदीश देवड़ा मुस्कुराते रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.