ब्रेकिंग
आगर-मालवा में पटवारी 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार स्मार्ट मीटरों से बढ़े बिलों पर मंदसौर शहर में भड़का जनाक्रोश, नागरिकों ने दी आंदोलन की चेतावनी राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने फिर चौंकाया, संगठन के सिपाही रजनीश अग्रवाल को बनाया उम्मीदवार कांग्रेस पार्टी ने मीनाक्षी नटराजन को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया : संक्षिप्त परिचय भोपाल में आंधी-अंधड़ से चरमराई बिजली व्यवस्था, बहाली के लिए युद्ध स्तर पर जुटी टीमें मध्य प्रदेश के भोपाल-ग्वालियर समेत 40 जिलों में होगी झमाझम बारिश महिला किसान की जमीन के नामांतरण के बदले रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त की कार्रवाई "मंदसौर वन विभाग में लोकायुक्त का शिकंजा: 3 हजार की रिश्वत लेते स्थापना शाखा प्रभारी रंगे हाथ गिरफ्त... प्रधानमंत्री ने वर्ष 2022 तक हर व्यक्ति को पक्का घर उपलब्ध कराने का वादा किया था, लेकिन आज भी बड़ी सं... ‘जल मंदिर का शुभारंभ, विश्व तंबाकू नियंत्रण दिवस मनाया, मंदसौर कलेक्टर की समीक्षा बेठक सम्पन्न

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को मंत्री के निवास पर पहुंचकर उनके नेमप्लेट पर कालिख पोत दी।

भोपाल । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नशीले पदार्थ की तस्करी के आरोप में कथित तौर पर गिरफ्तार किए गए नगरीय प्रशासन राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के भाई के मामले में कांग्रेस का विरोध जारी है। भारतीय युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को मंत्री के निवास पर पहुंचकर उनके नेमप्लेट पर कालिख पोत दी। दरअसल, पिछले दिनों सतना जिले की पुलिस ने अनिल बागरी को गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया है। अनिल बागरी को राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी का भाई बताया जा रहा है।
कांग्रेस लगातार राज्य मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रही है और सरकार पर ड्रग्स माफियाओं को संरक्षण देने का भी आरोप लगा रही है।
युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता बुधवार की सुबह 74 बंगला स्थित राज्य मंत्री के निवास पर पहुंचे और उन्होंने बंगले के बाहर लगी नेमप्लेट पर कालिख पोत दी। यह इलाका वीवीआईपी का है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी रहते हैं। उसके बावजूद युवा कांग्रेस कार्यकर्ता यहां बगैर किसी बाधा के पहुंचे और नेमप्लेट पर कालिख पोत दी।
अनिल बागरी के ड्रग्स तस्करी मामले में गिरफ्तार किए जाने के बाद विपक्ष हमलावर है और मंत्री के तेवर भी तल्ख हैं। उन्होंने साफ किया कि राज्य में कानून राज और जो भी गलत करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
उन्होंने सीधे तौर पर अनिल को अपना भाई मानने से भी इनकार कर दिया, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस लगातार विरोध-प्रदर्शन और इस्तीफे की मांग भी कर रही है। कांग्रेस पहले भी राज्य सरकार के कई मंत्रियों के नशे के कारोबार में लिप्त लोगों से रिश्ते होने के आरोप लगाती रही है। पूर्व में एक मंत्री और ड्रग माफिया की तस्वीरें सार्वजनिक हुई थीं और अब सीधे तौर पर राज्य मंत्री का कथित भाई गांजा तस्करी के आरोप में पकड़ा गया है। इतना ही नहीं यह भी कहा जाता है कि राज्य मंत्री का एक अन्य रिश्तेदार भी इसी तरह के मामले में जेल में है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.