ब्रेकिंग
शिक्षक दिवस पर ‘हमारे शिक्षक ऐप’ का सिस्टम गड़बड़ाया.!, स्कूल में मौजूद शिक्षकों को मिला ‘अनुपस्थित’ क... किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला कृष्ण मंदिरों में आज गूंजेगा जय कन्हैया लाल की, जन्माष्टमी पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, बांके-बिहार... भानपुरा पुलिस की सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई शेरगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त

नीमच सर्कल में समाधान योजना के तहत 935 विद्युत उपभोक्ताओं को मिली 2.55 लाख रूपये की छूट

Madhya Pardesh// नीमच 19 नवम्‍बर 2025, म.प्र.ऊर्जा विभाग द्वारा लागू समाधान योजना के तहत 2025-26 के तहत सोमवार 17 नवम्‍बर तक 935 उपभोक्ताओं को लाभान्वित किया गया हैं, इन उपभोक्ताओं को 2.55 लाख रूपए से ज्यादा की रियायत दी गई है। एक मुश्त बकाया राशि जमा करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या 892 रही है, इनकी पात्रतानुसार शत प्रतिशत सरचार्ज माफ किया गया है, इन उपभोक्ताओं से बकाया बिजली बिल की मूल राशि ही जमा कराई गई। वहीं किश्तों में राशि जमा करने का विकल्प चय़न करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या 43 रही है। नीमच सर्कल में करीब समाधान योजना में 36.60 लाख रूपए का राजस्व प्राप्त हुआ है।
म.प्र.प.क्षे.वि.वि.कं. नीमच के अधीक्षण यंत्री जे.पी.ठाकुर ने बताया, कि प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह के मार्गदर्शन में समाधान योजना का प्रभावी क्रिय़ान्वयन जारी है। समाधान योजना में तीन माह के बिजली बकायादार शामिल होकर लाभ उठा सकते हैं, पात्रतानुसार एक मुश्त बकाया बिल जमा करने पर पूरा सरचार्ज माफ होगा, किश्तों में बकाया राशि जमा करने पर सरचार्ज 90 प्रतिशत तक माफ कराया जा सकेगा। अधीक्षण यंत्री ने अधिकाधिक उपभोक्ताओं से समाधान योजना का लाभ लेने का आह्वान किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.