ब्रेकिंग
अफीम डोड़े मुखिया की निगरानी में तुड़वाने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी-राज्यसभा सदस्य श्री गुर्जर, डीए... पोस्टमार्टम रूम के बाहर 20×30 फीट का विशाल शेड बनाया, रेडक्रॉस सोसाइटी नरसिंहगढ़ के अध्यक्ष एवं अनुवि... बस्तर जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या म... बिना वैध लाइसेंस के पशु मांस और मछली की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक, उल्लंघन पर धारा 223 के तहत द... डीजीपी इलेवन ने जिला पुलिस बल भोपाल को 121 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। डीजीपी इलेवन टीम न... युवा वकीलों को वरिष्ठों के मार्गदर्शन में समय बिताना चाहिए, न कि केवल प्रचार पाने के लिए अदालत का सम... बीजेपी के पूर्व मंत्री श्री रावत विजयपुर से विधायक बने, एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला श्योपुर जिले के व... प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़कों के निर्माण एवं प्रगति की समीक्षा, राजगढ़ जिला पंचायत की... बच्चों की सुरक्षा और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को लेकर जारी बहस के बीच केंद्र सरकार ने अपना रुख स्प... भारतीय क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 की चैंपियन बन चुकी है।

एसपी श्री मीना ने किया अपहरण का खुलासा-देशी चाय का ठेका दुकान का संचालन करने वाले ने दोस्त के साथ मिलकर स्वयं के अपहरण की कहानी बनाई, योजना बनाकर घर वालों से 50 लाख की वुसली का प्लान थ, मंदसौर जिला पुलिस ने झुठी कहानी का किया पर्दाफाश

Madhya pardesh//मंदसौर। फिरौती हेतु अपहरण के सनसनीखेज मामले में मंदसौर पुलिस को मिली बडी सफलता, 24 घंटे के अंदर मंदसौर पुलिस द्वारा अपहरण के मामले का किया पर्दाफाश किया।

घटना का संक्षिप्त विवरणः- 13.11.25 को कमल जैन निवासी शामगढ जिला मंदसौर को अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके मोबाईल नंबर पर काल कर उनके पुत्र हर्शल जैन उम्र 26 साल के अपहरण के संबंध में सूचना देकर उनसे 50 लाख रूपये की फिरौती की मांग की गई थी। उक्त घटना पर से थाना शामगढ पर अज्ञात व्यक्तियों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया।

मामले की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए मंदसौर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना (भा.पु.से.) द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ श्रीमती हेमलता कुरील के पर्यवेक्षण में, नरेन्द्र सोलंकी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मल्हारगढ एवं दिनेश प्रजापति अनुविभागीय अधिकारी सीतामउ के संयुक्त नेतृत्व में अपहृत हर्शल जैन के संबंध में पतारसी करने हेतु थाना शामगढ, वायडीनगर, नारायणगढ, मल्हारगढ, सीतामउ की कुल 07 टीमों का गठन कर उन्हें अलग-अलग क्षेत्रों में भेजा गया।

अपहृत हर्शल जैन की जानकारी के संबंध में नरेन्द्र सोलंकी, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मल्हारगढ के निर्देशन में पृथक से सायबर सेल के माध्यम से अपहृत की तकनीकी जानकारी मोबाईल नंबर, वाहन एवं फास्ट टैग डिटेल, उसके दोस्तों एवं व्यवसाय के संबंध में अन्य जानकारी को संकलित किया गया।

कृत कार्यवाही :- मामले में मंदसौर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में हर्शल जैन के संबंध में प्राप्त समस्त जानकारियों का सूक्ष्मता एवं गहनता से अवलोकन करने पर यह तथ्य ज्ञात हुए कि हर्शल शामगढ का निवासी होकर राजस्थान के कोटा जिले में कूलर की जाली बनाने का कार्य प्रारंभ करने वाला था जिस हेतु उसकी फैक्ट्री निर्माणाधीन अवस्था में थी, इसके साथ ही वह अपने दोस्त के साथ देशी चाय का ठेका दुकान का संचालन भी करता था।

पुलिस की पृथक-पृथक टीमों द्वारा राजस्थान के कोटा, बूंदी, हिंडोली एवं अन्य संभावित जगहों पर दबिश देते यह ज्ञात हुआ कि हर्शल जैन का सबसे अच्छा मित्र गणपत सिंह हर्शल के साथ ही कोटा में रहता है। गणपत की तलाश करते वह अपने निवास स्थान हिंडोली एवं कोटा में होना नहीं पाया गया। तकनीकी जानकारियों के माध्यम से गणपत को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर बताया कि हर्शल द्वारा कर्जे के रूपये चुकाने के लिये उसके तथा उसके मित्र जनरेल सिंह निवासी ग्राम बालोला, तह. हिंडोली जिला बूंदी राजस्थान एवं कुलदीप निवासी ग्राम अमरतिया चौराहा बूंदी राजस्थान जो पास पास के निवासी होकर उनके द्वारा योजना बनाई थी कि हर्शल के अपहरण होने की सूचना उसके घर वालों को दी जाकर उनसे 50 लाख रूपये की डिमांड करेंगे राशि आने पर सभी लोग बाट लेंगें।
इस तरह हर्शल ने अपने सबसे अच्छे दोस्त गणपत सिंह हाडा एवं उसके दोस्तों जनरेल सिंह एवं कुलदीप कहार के साथ मिलकर स्वंय के अपहरण की योजना बनाकर स्वंय के घर वालों से फिरौती की राशि लेकर आपस में बांटने की योजना निर्मित की थी।
पुलिस की टीमों द्वारा अपने अथक एवं सतत् प्रयासों के माध्यम से हर्शल जैन और उसके मित्रों द्वारा रचित अपहरण की झूठी योजना के मामले का पर्दाफाश किया।

गिरफ्तार आरोपी :-
1 हशुल पिता कमल जैन उम्र 26 वर्ष निवासी शामगढ जिला मंदसौर
2 गणपत सिंह पिता महेन्द्र सिंह हाडा उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम सलमपुर तह. हिंडोली जिला बूंदी राजस्थान

फरार आरोपी :-
1 – जनरेल सिंह पिता सुखविन्दर सिंह निवासी ग्राम बालोला, तह. हिंडोली जिला बूंदी राजस्थान
2 – कुलदीप पिता राजुलाल कहार उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम अमरतिया चौराहा बूंदी राजस्थान

सराहनीय कार्य :- निरी. कमलेश प्रजापति थाना प्रभारी सीतामउ, निरी. राजेन्द्र पवार थाना प्रभारी नारायणगढ, उनि अभिषेक बोरासी, थाना प्रभारी शामगढ, उनि. मनोज महाजन चौकी चंदवासा, उनि कपिल सौराष्ट्रीय, चौकी प्रभारी मुल्तानपुरा, उनि विनय बुंदेला थाना वायडीनगर, उनि संजय प्रताप सिंह थाना मल्हारगढ, प्र.आर. आशीष बैरागी, प्र.आर. मुजफ्फर खान, आर. मनीष सायबर सेल मंदसौर, आर. कमलपाल चौकी मुल्तानपुरा, प्र.आर. दशरथ मालवीय, प्र.आर. धनपाल, आर. हीरा यादव, आर. इरफान थाना शामगढ आर. नरेन्द्र सिंह, आर जितेन्द्र सिंह शक्तावत थाना मल्हारगढ का सराहनीय योगदान रहा।

Image

Leave A Reply

Your email address will not be published.