ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया - “राहुल गांधी पार्ट टाइम नेता हैं।” मंदसौर जिले में पुलिस ने 16 क्वार्टर देशी शराब के साथ आरोपी को पकड़ा कर्तव्य की राह में सर्वाेच्च बलिदान, वीर पुलिसकर्मियों को शत-शत नमन-CM मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में... ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी...

मध्य प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे अनेक नवाचार….

मध्य प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में अनूठा कार्य हुआ है।  अद्वितीय और अतुलनीय कार्यों से प्रदेश की नई पहचान बन रही है। शिक्षा की गरिमा लौटाते हुए शिक्षकों की उपस्थिति, विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई। प्रति सप्ताह और प्रतिमाह कार्य के घंटे निर्धारित कर पाठ्यक्रम पूर्ण करवाने के प्रयास और नई शिक्षा नीति के अनुरूप भारतीय ज्ञान परंपरा की अध्ययन सामग्री का समावेश महत्वपूर्ण उपलब्धि है। कुलपति को कुलगुरु का सम्मानजनक नाम देना मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल है जिसका सभी तरफ स्वागत हुआ है। जो सांदीपनि विद्यालय जन सुविधाओं के साथ प्रारंभ हो रहे हैं उससे शासकीय विद्यालयों में प्रवेश के प्रति विद्यार्थियों और अभिभावकों का आकर्षण बढ़ गया है। आने वाले समय में शिक्षा के क्षेत्र में मध्यप्रदेश पूरे देश में अलग पहचान बनाएगा। समग्र विकास की तरफ बढ़ रहे मध्यप्रदेश के नागरिक भी विकास कार्यों में भागीदारी सुनिश्चित कर अपना योगदान दे रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.