ब्रेकिंग
अफीम डोड़े मुखिया की निगरानी में तुड़वाने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी-राज्यसभा सदस्य श्री गुर्जर, डीए... पोस्टमार्टम रूम के बाहर 20×30 फीट का विशाल शेड बनाया, रेडक्रॉस सोसाइटी नरसिंहगढ़ के अध्यक्ष एवं अनुवि... बस्तर जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या म... बिना वैध लाइसेंस के पशु मांस और मछली की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक, उल्लंघन पर धारा 223 के तहत द... डीजीपी इलेवन ने जिला पुलिस बल भोपाल को 121 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। डीजीपी इलेवन टीम न... युवा वकीलों को वरिष्ठों के मार्गदर्शन में समय बिताना चाहिए, न कि केवल प्रचार पाने के लिए अदालत का सम... बीजेपी के पूर्व मंत्री श्री रावत विजयपुर से विधायक बने, एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला श्योपुर जिले के व... प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़कों के निर्माण एवं प्रगति की समीक्षा, राजगढ़ जिला पंचायत की... बच्चों की सुरक्षा और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को लेकर जारी बहस के बीच केंद्र सरकार ने अपना रुख स्प... भारतीय क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 की चैंपियन बन चुकी है।

बस खरीदवाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को मंदसौर पुलिस द्वारा किया गिरफ्तार

Madhya Pardesh/ मंदसौर। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीना के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मदंसोर टी.एस. बघेल व नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर जितेन्द्र सिंह भास्कर के निर्देशन में तथा थाना प्रभारी कोतवाली पुष्पेंद्र सिह राठौर के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुये माह जनवरी 2025 मे धोखाधडी व अमानत में खयानत करने के पंजीबद्ध अपराध के फरार आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है।
घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 16 जनवरी 2025 को फरियादी राजेश सिंह पिता श्याम सिंह पंवार निवासी हरिसिंह कालोनी, शामगढ़ हा. मु. 56 अभिनंदन कालोनी, मंदसौर द्वारा थाने पर उपस्थित होकर रिपोर्ट लेख करवाई की आरोपी रोहन राव पाटील उर्फ शुभम निवासी सुदामा परिसर, उंकाला रोड, रतलाम ने फरियादी को बस खरीदवाने के नाम पर फरियादी से पैसे लिये व बस नही दिलाई थी।

उक्त संबंध में फरियादी द्वारा सीएम हेल्पालाईन पर शिकायत भी दर्ज करवाई थी। फरियादी कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 40/2025 धारा 420, 406 भादवि का पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया। जब से आरोपी फरार चल रहा था आरोपी जावरा का निवासी था। आरोपी की लगातार पतारसी की जा रही थी। आरोपी की पतारसी के संबंध में मुखबीर सूचना प्राप्त हुई की आरोपी ढोढर, जावरा स्थित बाछडा डेरो मे आता जाता रहता है। जो ढोढर में दबिश उपरांत आरोपी भागने में पूर्व में सफल रहा। आरोपी के सकूनत पर भी कई बार दबिश दी गई। जिसका परिणाम यह हुआ की आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय पेश किया जाकर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। जिसमें आरोपी से छल की गई राशि जप्त की जावेगी।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना कोतवाली निरीक्षक पुष्पेंद्र सिह राठोर, उनि चंद्रपाल सिह तोमर, आर 202 शेषमल नागदा, आर 823 रामकुमार पंड्या की सराहनीय भूमिका रही।

Image

Leave A Reply

Your email address will not be published.