ब्रेकिंग
आगर-मालवा में पटवारी 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार स्मार्ट मीटरों से बढ़े बिलों पर मंदसौर शहर में भड़का जनाक्रोश, नागरिकों ने दी आंदोलन की चेतावनी राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने फिर चौंकाया, संगठन के सिपाही रजनीश अग्रवाल को बनाया उम्मीदवार कांग्रेस पार्टी ने मीनाक्षी नटराजन को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया : संक्षिप्त परिचय भोपाल में आंधी-अंधड़ से चरमराई बिजली व्यवस्था, बहाली के लिए युद्ध स्तर पर जुटी टीमें मध्य प्रदेश के भोपाल-ग्वालियर समेत 40 जिलों में होगी झमाझम बारिश महिला किसान की जमीन के नामांतरण के बदले रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त की कार्रवाई "मंदसौर वन विभाग में लोकायुक्त का शिकंजा: 3 हजार की रिश्वत लेते स्थापना शाखा प्रभारी रंगे हाथ गिरफ्त... प्रधानमंत्री ने वर्ष 2022 तक हर व्यक्ति को पक्का घर उपलब्ध कराने का वादा किया था, लेकिन आज भी बड़ी सं... ‘जल मंदिर का शुभारंभ, विश्व तंबाकू नियंत्रण दिवस मनाया, मंदसौर कलेक्टर की समीक्षा बेठक सम्पन्न

जिला अस्पताल सहित प्रत्येक स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टॉफ नियमित रूप से समय पर उपस्थित रहें,, पदभार ग्रहण न करने वाले बांड चिकित्सकों के विरूद्ध करें कार्रवाई:- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

भोपाल।, मध्यप्रदेश शासन, उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि जिला अस्पताल सहित प्रत्येक स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टॉफ नियमित रूप से समय पर उपस्थित रहें। आम जनता को बेहतर तरीके से स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ समय पर मिले। टेलीमेडिसिन सुविधा का भी विकल्प के तौर पर व्यापक और बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जाए। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने पन्ना प्रवास के दौरान कलेक्टर कार्यालय के सभागार में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में उक्ताशय के निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि संचालनालय स्तर से नियुक्त बांड चिकित्सकों को अनिवार्य रूप से पदभार ग्रहण करने के संबंध में निर्देशित किया जाए। इसके बावजूद भी अनुपस्थित रहने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करें। उन्होंने विकासखंड चिकित्सा अधिकारियों से स्वास्थ्य संस्थाओं में स्वीकृत और रिक्त पदों के संबंध में जानकारी लेकर कहा कि प्रत्येक स्वास्थ्य केन्द्र में ओपीडी व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए। स्वास्थ्य कार्यक्रमों व गतिविधियों के क्रियान्वयन के लिए निरंतर रूप से भ्रमण करें। सार्थक एप के जरिए उपस्थिति दर्ज कराई जाए। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि आशा कार्यकर्ता और एएनएम स्वास्थ्य योजनाओं का घर-घर संपर्क कर बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित कराएं। हितग्राहीमूलक योजनाओं की राशि का भी समय पर भुगतान हो। समस्त बीएमओ भ्रमण के माध्यम से मैदानी स्वास्थ्य कर्मचारियों के कार्यों की मॉनिटरिंग कर उपलब्ध संसाधनों का आमजन के हित में बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करें। इसके अलावा बीपी, शुगर और फैटी लीवर का शत प्रतिशत परीक्षण हो। मातृ और शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए भी सार्थक प्रयास किया जाए।

सभी गर्भवती माताओं का हो पंजीयन

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि सभी गर्भवती माताओं का शत प्रतिशत पंजीयन एवं सभी आवश्यक जांच भी समय पर सुनिश्चित हों। इससे हाई रिस्क प्रेगनेंसी की समस्या से भी निजात मिलेगी। उन्होंने समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में प्रत्येक माह की 9 और 25 तारीख को आयोजित होने वाले महिला स्वास्थ्य जांच शिविर में महिला चिकित्सकों की ड्यूटी तय कर शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने और जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित करने के निर्देश दिए। साथ ही शासन के विभिन्न महत्वाकांक्षी अभियान को सफल बनाने की अपेक्षा की। बैठक में पूर्व मंत्री एवं विधायक पन्ना बृजेन्द्र प्रताप सिंह एवं विधायक पवई प्रहलाद लोधी सहित जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र मिश्रा, नपाध्यक्ष मीना पाण्डेय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष संतोष यादव, कलेक्टर ऊषा परमार, जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश प्रसाद तिवारी एवं सिविल सर्जन डॉ. आलोक गुप्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

जिला चिकित्सालय पन्ना का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का किया अवलोकन

उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने शुक्रवार को जिला चिकित्सालय पन्ना का भम्रण किया और मरीजों को प्रदत्त सुविधाओं का जायजा लिया। इस मौके पर जिला अस्पताल में मरीज और परिजनों को सभी सेवाएं समुचित रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मूलभूत सुविधाओं और प्रबंध का अवलोकन भी किया।

उप मुख्यमंत्री ने जिला चिकित्सालय के विभिन्न वार्डों में पहुंचकर व्यवस्थाएं देखीं। मरीज और आगंतुकों से चर्चा कर स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मरीजों से संवाद कर हालचाल भी जाना। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश प्रसाद तिवारी एवं सिविल सर्जन डॉ. आलोक गुप्ता ने उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल को अस्पताल की व्यवस्थाओं तथा प्रस्तावित कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित विकास कार्यों के बारे में विस्तृत रूप से अवगत कराया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने अस्पताल परिसर के विभिन्न कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। पूर्व मंत्री एवं विधायक पन्ना बृजेन्द्र प्रताप सिंह, कलेक्टर ऊषा परमार, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.