ब्रेकिंग
अभय को भानपुरा को पुलिस ने सट्टा लिखते हुए पकड़ा मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन... नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियानः मंदसौर जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवा... मल्हारगढ़ पुलिस की कार्रवाईः अवैध शराब के तीन मामलों में 56 क्वार्टर जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, मुख्यमं... मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की आगामी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर दिव्यांक सिं... गुना पुलिस की गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाईः बीनागंज चौकी, थाना चॉचोड़ा पुलिस द्वारा 4 आरोपी...

हर घर स्वदेशी, हर मन स्वदेशी का संदेश जन-जन तक पहुँचाया जाएगा-उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा

उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा मल्हारगढ़ विधानसभा में ’आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान’ के सम्मेलन में सहभागिता की
Madhya Pardesh//मंदसौर। मध्यप्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा बुधवार को मल्हारगढ़ विधानसभा के बड़वन में ’आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित विधानसभा सम्मेलन में सहभागिता की एवं उपस्थितजन को संबोधित किया। सम्मेलन के तहत आत्मनिर्भर भारत के विभिन्न आयामों जैसे स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने, स्थानीय उद्योगों को सशक्त करने, स्वरोजगार के नए अवसर सृजित करने, महिला उद्यमिता को प्रोत्साहन देने तथा डिजिटल इंडिया के माध्यम से ग्रामीण और शहरी अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने पर सारगर्भित चर्चा की गई।

इस अवसर पर सांसद श्री गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित एवं विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्षगण सहित मंडल-जिला एवं प्रदेश भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, स्थानीय प्रबुद्धजन और वरेण्यजन एवं ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता बन्धु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सभी उपस्थितजन ने एक स्वर में यह संकल्प लिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के विजन को साकार करने हेतु हर घर स्वदेशी, हर मन स्वदेशी का संदेश जन-जन तक पहुँचाया जाएगा। साथ ही सभी से आग्रह किया गया कि वे अपने जीवन में अधिकतम स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करें, स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को सहयोग दें एवं अन्यजनों को भी आत्मनिर्भरता के इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित करें क्योंकि जब हर भारतवासी आत्मनिर्भर बनेगा तभी भारत वास्तव में विश्वगुरु बनेगा।

एक या अधिक लोग की फ़ोटो हो सकती है

Leave A Reply

Your email address will not be published.