ब्रेकिंग
अनुराग जैन होंगे नीति आयोग के नए सीईओ, मुख्य सचिव पद को लेकर अटकलों पर लगा विराम म.प्र.विधानसभा में गूंजा मंदसौर के किसानों के लंबित मुआवजे का मुद्दा, विधायक विपिन जैन ने 2020 की अत... शादी कराने के नाम पर 36 वर्षीय युवक से ठगी, आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज

आवारा कुत्तों को हटाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने एक नई बहस-मेनका गांधी ने इसे ‘देश के दिल के खिलाफ’ बताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया है।

नई दिल्ली । दिल्ली-एनसीआर से आवारा कुत्तों को हटाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने एक नई बहस को जन्म दे दिया है। इसके खिलाफ कई पशु-प्रेमी और नेता सामने आए हैं। पर्यावरणविद और पूर्व केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने इसे ‘देश के दिल के खिलाफ’ बताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया है। वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने इसे ‘अमानवीय और क्रूर’ बताया है।
मेनका गांधी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत में कहा, “यह बिल्कुल गलत है, यह देश के दिल के खिलाफ है। हम ऐसे नहीं हैं कि जिसे नहीं चाहा, उसे उठा कर फेंक दें। अगर कल को किसी को बीमारी है, जैसे टीबी या एड्स, तो क्या हम कह देंगे कि हमें नहीं चाहिए? हम सबके साथ रहते हैं, यह दुनिया का सबसे दयालु देश है और यह फैसला उस भावना के खिलाफ है।”
उन्होंने आगे चेतावनी दी कि दिल्ली से 3 लाख कुत्तों को हटाने पर, महज 48 घंटों में फरीदाबाद, गाजियाबाद और बवाना से उतनी ही संख्या में कुत्ते आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर कुत्तों को हटाने में एक हफ्ता भी लग गया, तो सारे बंदर नीचे आ जाएंगे और घरों में घुसकर काटेंगे। यह समस्या का हल नहीं है, बल्कि और मुश्किलें बढ़ाएगा। मेनका गांधी ने आगे कहा कि वे इस आदेश के खिलाफ अपील करेंगी और दावा किया कि पूरा देश इस फैसले के खिलाफ है।
वहीं, प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “शहर के सभी आवारा कुत्तों को कुछ ही हफ्तों में शेल्टर में ले जाना बेहद अमानवीय होगा। इतने कुत्तों को रखने के लिए पर्याप्त शेल्टर मौजूद ही नहीं हैं। वैसे भी शहरी इलाकों में जानवरों के साथ अमानवीय और क्रूर व्यवहार होता है। जरूर कोई बेहतर और मानवीय तरीका निकाला जा सकता है, जिससे इन मासूम जानवरों की देखभाल हो सके और वे सुरक्षित रहें। कुत्ते सबसे सुंदर और कोमल जीव होते हैं, वे इस तरह की क्रूरता के हकदार नहीं।”
बता दें कि सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में आवारा कुत्तों के बढ़ते हमलों को लेकर चिंता जाहिर की थी। कोर्ट ने नगर निगम दिल्ली (एमसीडी) और न्यू दिल्ली म्युनिसिपल काउंसिल (एनडीएमसी) को तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी आवारा कुत्तों को पकड़ने और हटाने का निर्देश दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.