ब्रेकिंग
मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में... ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच थाना क्षेत्रों में 6 प्रकरण दर्ज मंदसौरः मलेरिया के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 643 घरों का सर्वे; 28 लोग मिले पॉजिटिव दुर्गा अष्टमी 2026ः 19 अक्टूबर को मनाई जाएगी महाष्टमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

चरित्र को लेकर शंका, पत्नी की हत्या के आरोपी पति दोषी, उम्रकैद की सजा

इन्दौर। अपर सत्र न्यायाधीश राजकुमार वर्मा की कोर्ट ने पत्नी की हत्या के आरोपी पति को दोषी करार देते उम्रकैद की सजा से दंडित किया है। प्रकरण में आरोपी के पुत्र द्वारा अपने पिता के खिलाफ दी गई गवाही ही सबसे अहम् रही। प्रकरण में अभियोजन पैरवी अतिरिक्त लोक अभियोजक श्याम दांगी ने की उन्होंने गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर अपराध सिद्ध किया जिससे सहमत होकर सक्षम न्यायालय ने आरोपी आरोपी गोविंद कानाजी सांवलिया निवासी गायत्री नगर को उम्रकैद की सजा सुनाते जेल भेज दिया।

अभियोजन कहानी एजीपी दांगी के अनुसार संक्षेप में इस प्रकार है कि भंवरकुआं थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में 11 अप्रैल 2019 को गेनाबाई पति कानाजी सांवलिया निवासी गायत्री नगर की मौत की सूचना पर उसके घर पहुंची भंवरकुआं थाना पुलिस की टीम ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया। पूछताछ में पुलिस को मृतका के बेटे चेतन सांवलिया ने बताया था कि मां और पिता गोविंद कानाजी सांवलिया रात में कमरे में सो रहे थे। सुबह जब मां नहीं उठी तो वह जगाने गया लेकिन रजाई के अंदर मां का शव था। रात में पहनी साड़ी से गले में फंदा लगा हुआ था और पिता घर में नहीं थे।

पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी गोविंद की तलाश शुरू की और कुछ दिन बाद उसको शराब दुकान से पकड़ा था और विवेचना उपरांत चालान कोर्ट में पेश किया।‌ कोर्ट में सुनवाई के दौरान मृतका के बेटे चेतन ने अपने पिता के खिलाफ बयान देते हुए बताया था कि उसके पिता उसकी मां के चरित्र को लेकर शंका करते थे। बचाव पक्ष ने इस दौरान गेनाबाई की हत्या के मामले को आत्महत्या बताने की कोशिश की थी लेकिन पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टर ने कोर्ट में गवाही के दौरान बताया कि साड़ी की गांठ जिस तरह गेनाबाई के गले में लगी हुई थी वह कोई भी व्यक्ति स्वयं नहीं लगा सकता।

साक्ष्यों, गवाहों और अभियोजन तर्कों से सहमत हो सक्षम न्यायालय ने आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई। Copy by EMS

Leave A Reply

Your email address will not be published.