ब्रेकिंग
मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन... नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियानः मंदसौर जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवा... मल्हारगढ़ पुलिस की कार्रवाईः अवैध शराब के तीन मामलों में 56 क्वार्टर जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, मुख्यमं... मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की आगामी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर दिव्यांक सिं... गुना पुलिस की गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाईः बीनागंज चौकी, थाना चॉचोड़ा पुलिस द्वारा 4 आरोपी... एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाईः सीतामऊ में 110 ग्राम ए...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी, ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करें।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी है, उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा-राहुल गांधी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई, ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करें।

 

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 55 साल के हो गए हैं, 19 जून को यानी आज उनका बर्थर्ड है, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पीएम मोदी सहित कई नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है. खरगे ने कहा कि आपके काम कांग्रेस पार्टी की विविधता में एकता, सद्भाव और करुणा की विचारधारा को लगातार दर्शाते हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के कई अन्य नेताओं ने राहुल गांधी को उनके जन्मदिन के अवसर पर बधाई देते हुए कहा कि वह शोषितों, वंचितों, दलितों, आदिवासियों तथा पिछड़ों के लिए सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने वाले एक ऐसे नेता हैं जिनकी आज देश को जरूरत है।

मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘राहुल गांधी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. जो चीज आपको अलग करती है वह संविधान के मूल्यों के प्रति आपका अप्रतिम समर्पण और उन लाखों लोगों की खातिर सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक न्याय के प्रति आपका गहरा लगाव है जिनकी आवाजें अक्सर अनसुनी कर दी जाती हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘आपके कार्य कांग्रेस पार्टी की विविधता में एकता, सद्भाव और करुणा की विचारधारा को लगातार दर्शाते हैं. आप सच्चाई को सत्ता तक पहुंचाने और वंचितों का समर्थन करने के अपने मिशन को जारी रखे हैं. मैं आपके लंबे, स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कामना करता हूं.’’।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.