ब्रेकिंग
अष्टमुखी श्री पशुपतिनाथ का भव्य छप्पन भोग श्रृंगार, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु; भक्ति के रंग में सज...
कोतवाली पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, 1.46 लाख रुपये नकद बरामद, 17 आरोपियों के खिलाफ पब्लिक गेम...
संस्कार नहीं है तो जीवन शून्य है-उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा, मल्हारगढ़ में सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय...
सागर जिले की बंडा तहसील में नकली शराब से हुईं मौतों के मामले में मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर ...
सागर जहरीली शराब कांड पर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, बोले-शराब माफियाओं का कब्जा
4695 पदों की नई भर्ती पर घमासान, मध्यप्रदेश सरकार के गुड गवर्नेंस पर 9300 जनसेवा मित्रों के सवाल,“कु...
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी
मंदसौर पुलिस ने अंतरराज्यीय बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 स्थानों पर नकबजनी की वार...
उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा रविवार को भाजपा की जिला बैठक एवं कार्यशाला में होगें शामिल
गरोठ के वार्ड एक मे सड़क के गड्ढों से परेशान जनता, धरने की चेतावनी
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक श्री यशपाल सिंह सिसौदिया ने डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा बीते एक वर्ष में स्टार्ट-अप में 30 प्रतिशत और महिला स्टार्ट-अप में 34 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नई स्टार्ट-अप नीति लागू होने के बाद मध्यप्रदेश सरकार नवाचार और उद्यमिता को लगातार बढ़ावा देने का कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सरकार स्टार्ट-अप के जरिए युवाओं को स्वरोजगार से जोड़कर रोजगार देने वाला बना रही है। स्टार्ट-अप के माध्यम से प्रदेश में निवेश को नई दिशा देने एवं नवाचार और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए मैं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त करता हूं। स्टार्ट-अप के माध्यम से महिलाओं के नेतृत्व वाले उद्यमों में वृद्धि और राज्य में नवाचार को प्रोत्साहन देने में सरकार सफल रही है।
महिला उद्यमिता के साथ महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही सरकार…
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री यशपाल सिंह सिसौदिया ने कहा कि पिछले एक वर्ष में राज्य में मान्यता प्राप्त स्टार्ट-अप की संख्या 4012 से बढ़कर 5300 हो गई, जिसमें 30 फीसदी की वृद्धि हुई है। महिलाओं द्वारा संचालित स्टार्ट-अप में 34 फीसदी की वृद्धि हुई है। इनकी संख्या 1864 से बढ़कर 2490 तक पहुंच गई हैं। इन प्रयासों से यह स्पष्ट होता है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिला उद्यमिता के साथ महिला सशक्तिकरण की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। प्रदेश में महिलाओं और कृषि स्टार्ट-अप को मंच मिला है। महिला उद्यमियों को योजनाओं से जोड़ने के लिये 13 अगस्त 2024 को आयोजित “प्रदेश महिला उद्यमी सम्मेलन” में 40 से अधिक महिला स्टार्ट-अप ने भाग लिया था। कृषि क्षेत्र के लिए जीएपी फंड के माध्यम से फंडिंग की सुविधा दी गई और कृषि आधारित स्टार्ट-अप को विभिन्न कार्यक्रमों में भागीदारी का अवसर मिला।
मध्यप्रदेश में नवाचार व उद्यमिता का वातावरण तैयार…
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता यशपाल सिंह सिसौदिया ने कहा कि स्टार्ट-अप जागरूकता का प्रदेशभर में प्रसार-प्रसार कर मध्यप्रदेश स्टार्ट-अप सेंटर ने पूरे वर्ष में 50 से अधिक कार्यक्रमों में भाग लिया। लोगों को रोजगार से जोड़ने के लिए प्रदेश में आयोजित रीजनल इंडस्ट्री कॉक्लेव तथा आरएएमपी योजना जैसी पहलों के माध्यम से स्टार्ट-अप्स को जागरूक किया गया। मध्यप्रदेश स्टार्ट-अप सेंटर ने राज्य में नवाचार और उद्यमिता का वातावरण तैयार किया है साथ ही निवेश, जागरूकता और सहभागिता के नए आयाम भी स्थापित किए हैं।