ब्रेकिंग
अनुराग जैन होंगे नीति आयोग के नए सीईओ, मुख्य सचिव पद को लेकर अटकलों पर लगा विराम म.प्र.विधानसभा में गूंजा मंदसौर के किसानों के लंबित मुआवजे का मुद्दा, विधायक विपिन जैन ने 2020 की अत... शादी कराने के नाम पर 36 वर्षीय युवक से ठगी, आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज

टैंकर की टक्कर से बुगलिया मे महिला की मौत, आरोपी ड्राइवर पुलिस थाना वायडी नगर मंदसौर में गिरफ्तार

मंदसौर। एक तेज रफ्तार टैंकर ने महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुंचने के कारण महिला के शव को ट्रैक्टर-ट्रॉली से जिला अस्पताल भेजा गया। घटना मंदसौर के पुलिस थाना वायडी नगर क्षेत्र के गांव बुगलिया की है महिला पोते के साथ घर के बाहर खड़ी थी, जहां तेजगति से एक टेंकर ने टक्कर मार दी, टैंकर की टक्कर से महिला की मौत हो गई पोता की जान बच गई। मंदसौर जिले के बुगलिया गांव में गुरुवार दोपहर एक महिला को तेज रफ्तार टैंकर ने कुचल दिया। 52 वर्षीय महिला अपने घर के बाहर पोते के साथ खड़ी, तभी तेज रफ्तार टैंकर ने उसे टक्कर मारी।

हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। मृतका की पहचान मुन्नी जाट उम्र 52 वर्ष पति सालीगराम जाट के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मुन्नी जाट अपने दो वर्षीय पोते के साथ घर के बाहर खड़ी थीं। तभी मंदसौर की ओर से आ रहा तेज रफ्तार टैंकर एमपी-04 एचई-1885 अनियंत्रित हो गया और महिला को कुचलता हुआ निकल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टैंकर को अपनी ओर आते देख घटना के चंद सेकेंड पहले ही महिला ने अपने पोते को दूर फेंक दिया, नहीं तो दादी के साथ पोता भी हादसे का शिकार हो जाता। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। गुस्साए ग्रामीणों ने टैंकर को रुकवाकर ड्राइवर को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.