ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने राज्य के धार्मिक स्थलों पर की गई शराबबंदी के सवाल पर कहा कि हम धार्मिक स्थलों का सम्मान करते हैं, लेकिन उसके साथ दूसरी बातें भी हैं, धार्मिक स्थलों पर स्मैक नहीं बिकना चाहिए, जुआ-सट्टा नहीं होना चाहिए।

इंदौर। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने राज्य के 17 धार्मिक क्षेत्रों में शराबबंदी किए जाने के फैसले पर कहा है कि इन स्थानों पर स्मैक और जुआ-सट्टा भी नहीं चलना चाहिए। मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में संवाददाताओं से चर्चा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने राज्य के धार्मिक स्थलों पर की गई शराबबंदी के सवाल पर कहा कि हम धार्मिक स्थलों का सम्मान करते हैं, लेकिन उसके साथ दूसरी बातें भी हैं, धार्मिक स्थलों पर स्मैक नहीं बिकना चाहिए, जुआ-सट्टा नहीं होना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के नाते-रिश्तेदार जो ठेके लेते हैं, उन्हें इस पर भी सोचना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि शराबबंदी के देश में बहुत प्रयोग हुए हैं। वर्तमान में गुजरात और बिहार में शराबबंदी है। लेकिन, सबसे ज्यादा आसान और सबसे अच्छी व्यवस्था शराब पीने वालों के लिए गुजरात तथा बिहार में है। वहां होम डिलीवरी हो जाती है। होम डिलीवरी के साथ अन्य जरूरत के सामान भी मिल जाते हैं। देश में ’वन नेशन, वन इलेक्शन’ की चल रही कवायद के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि ’वन नेशन, वन इलेक्शन’ किसी भी फेडरल कॉन्स्टिट्यूशन में संभव नहीं है। पांच सालों के लिए सरकार चुनी जाती है। अगर वह सरकार बहुमत खो देती है, तो मध्यावधि चुनाव कराने होते हैं तो कैसे ’वन नेशन, वन इलेक्शन’ किया जा सकता है। भोपाल के यूनियन कार्बाइड के कचरे को पीथमपुर में जलाया जाना है। इसका विरोध भी हुआ है। इस कचरे को पीथमपुर में जलाए जाने को लेकर उन्होंने कहा कि कचरा भोपाल में खत्म कर देना चाहिए। मगर, वहां कोई बिल्डर रुचि ले रहा है, उनके लिए जमीन खाली करवा रहे हैं। कांग्रेस के इंदौर के महू में 27 जनवरी को ’जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान’ के तहत रैली का आयोजन किया गया है। इस रैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा सहित पार्टी के तमाम बड़े नेता हिस्सा लेने वाले हैं। इस रैली की तैयारी के सिलसिले में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इंदौर पहुंचे। @COPY KHAS KHABAR

Leave A Reply

Your email address will not be published.