मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 100वीं जयंती पर किया नमन
भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयीका जीवन सदैव राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहा। पूर्ण निष्ठा और पवित्रता के साथ देश सेवा और जनसेवा के जो आयाम उन्होंने स्थापित किए, वे अमृतकाल में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए सभी को प्रेरित करते रहेंगे।
————————–
महामना पं. मदन मोहन मालवीय की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के संस्थापक, ‘भारत रत्न’ पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शिक्षा जगत की समृद्धि से राष्ट्र उत्थान के लिए समर्पित महामना का व्यक्तित्व और कृतित्व अविस्मरणीय है। माँ भारती की सेवा में अमूल्य योगदान देने वाले पं. मदन मोहन मालवीय का देश सदैव ऋणी रहेगा।
