ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश पुलिस में 9,662 पदों पर भर्ती को मंजूरी, 18 हजार पद भरने का लक्ष्य रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार एवं जिला खेल अधिकारी रुचि शर्मा के निर्देशन में ‘नशे से दूरी है ... भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि एनडीए सरकार छात्रों और युवाओं के भविष्य से जुड़े हर म... अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, 29.51 लीटर शराब जब्त, सुवासरा पुलिस की कार्रवाई अनुराग जैन होंगे नीति आयोग के नए सीईओ, मुख्य सचिव पद को लेकर अटकलों पर लगा विराम म.प्र.विधानसभा में गूंजा मंदसौर के किसानों के लंबित मुआवजे का मुद्दा, विधायक विपिन जैन ने 2020 की अत... शादी कराने के नाम पर 36 वर्षीय युवक से ठगी, आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि...

अवैध मादक पदार्थ तस्कर से करीब 29 क्विंटल डोडाचूरा 12 चक्का ट्रक वाहन सहित जप्त-एसपी अभिषेक आनंद, शहर कोतवाली निरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह राठौर के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम का सराहनिय योगदान

Madhya Pardesh// मंदसौर। अंतर्राज्यीय अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध मंदसौर पुलिस का हल्लाबोल अभियान के तहत मादक पदार्थ तस्कर आरोपी चालक मंदसौर पुलिस थाना कोतवाली के शिकंजे में आया जिसमे अवैध मादक पदार्थ तस्कर से करीब 29 क्विंटल डोडाचूरा के साथ घटना में प्रयुक्त 12 चक्का ट्रक वाहन भी जप्त किया गया। मंदसौर पुलिस द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ तस्करों के नेटवर्क को ध्वस्थ किया जा रहा है।

जिला पुलिस अधिक्षक अभिषेक आनंद ने प्रेसवार्ता मे बताया की थाना शहर कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए 23-24 दिसबंर की मध्य रात्रि में कुल 28 क्विंटल 31 किलो ग्राम डोडाचुरा एंव उक्त अवैध मादक पदार्थ के परिवहन में प्रयोग किये जाने वाले 12 चक्का ट्रक को पकडने में सफलता प्राप्त की है। घटना का संक्षिप्त विवरणः घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना कोतवाली मंदसौर पर तैनात स.उ.नि. अभिषेक पाल को 23 दिसबंर को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक राजस्थान पासिंग ट्रक क्रमांक आर.जे. 14 जी. एफ. 9849 जो प्रतापगढ की ओर से जावरा की ओर जाएगा उक्त वाहन में अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा काफी मात्रा में है। उक्त सूचना पर थाना शहर कोतवाली पुलिस टीम द्वारा वैधानिक कार्यवाही करते हुए 10 नंबर नाका के पास से उपरोक्त ट्रक क्रमांक आर.जे. 14 जी.एफ. 9849 पकडकर विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए ट्रक से अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा कुल 28 क्विंटल 31 किलो ग्राम जो कि 141 प्लास्टिक के कट्टो में रखा हुआ था जप्त करने में सफलता प्राप्त की है तथा वाहन चालक मोहम्मद शमीम पिता अनिस अहमद जाति जुलाहा उम्र 38 वर्ष निवासी शाहबुद्दीनपुर थाना कोतवाली जिला मुजफ्फर नगर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है।

आरोपी के पास से 02 स्मार्टफोन जप्त हुए है जिनसें आरोपी जिन अन्य आरोपीयों के संपर्क में था उनकी जानकारी प्राप्त कर तथा गिरफ्तारशुदा आरोपी मोहम्मद शमीम पिता अनिस अहमद को न्यायालय पेश किया जाकर उसका पुलिस रिमांड प्राप्त किया जाकर अन्य आरोपीयो के संबंध में पतारसी की जावेगी।

उपरोक्त कार्यवाही उपरांत थाना शहर कोतवाली पर प्रथम सूचना रिपोर्ट क्रमांक 591/2024 धारा 8/15,29 एनडीपीएस एक्ट की पंजीबद्ध की जाकर प्रकरण अनुसंधान में लिया गया है एवं गिरफतार आरोपी से मादक पदार्थ के स्त्रोत एवं घटना में संलिप्त अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी शहर कोतवाली निरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह राठौर के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम का सराहनिय योगदान रहा जिन्हें पृथक से पुरुस्कृत किया जावेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.