ब्रेकिंग
बस्तर जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या म... बिना वैध लाइसेंस के पशु मांस और मछली की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक, उल्लंघन पर धारा 223 के तहत द... डीजीपी इलेवन ने जिला पुलिस बल भोपाल को 121 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। डीजीपी इलेवन टीम न... युवा वकीलों को वरिष्ठों के मार्गदर्शन में समय बिताना चाहिए, न कि केवल प्रचार पाने के लिए अदालत का सम... बीजेपी के पूर्व मंत्री श्री रावत विजयपुर से विधायक बने, एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला श्योपुर जिले के व... प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़कों के निर्माण एवं प्रगति की समीक्षा, राजगढ़ जिला पंचायत की... बच्चों की सुरक्षा और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को लेकर जारी बहस के बीच केंद्र सरकार ने अपना रुख स्प... भारतीय क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 की चैंपियन बन चुकी है। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा जगदीश मंदिर एवं गणेश मंदिर की चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार खंडवा जिले के पुनासा में चार नकाबपोश बदमाशों ने 90 साल की महिला के साथ गैंगरेप कर घायल किया। डॉक्टरो...

मंदसौर मे लोकायुक्त पुलिस ने मेडिकल लाईसेंस बनानें के नाम पर रिश्वत लेने वाले को पकड़ाया, ड्रग इंस्पेक्टर जयप्रकाश कुम्हार एवं मनीष चौधरी के विरुद्ध धारा 7, भ्रर्ष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

Madhya pardesh//मंदसौर। लोकायुक्त से प्राप्त जानकारी के अनुसार मेडिकल लाइसेंस बनाने के लिए ड्रग इंस्पेक्टर जयप्रकाश के नाम पर 26 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए मेडिकल एवं केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष चौधरी को लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया। खबर लिखेजाने तक लोकायुक्त पुलस की कार्यवाही जारी बताई गई।

महानिदेशक लोकायुक्त जयदीप प्रसाद के निर्देशन मै, अनिल विश्वकर्मा पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त के आदेशानुसार डी एस पी राजेश पाठक एवं सुनील तालान उप पुलिस अधीक्षक की लोकायुक्त की टीम ने 22.11.2024 को आवेदक लखन पाटीदार पिता कृष्ण कुमार पाटीदार पता वार्ड क्र 03, 3/39 कदम वाली कुई मल्हारगढ़ मार्ग नारायणगढ़ हरसोल जिला मंदसौर से 26000 रूपये लेते हुए केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष चौधरी को रंगे हाथ पकड़ा।

यह रिश्वत ड्रग इंस्पेक्टर जयप्रकाश कुम्हार द्वारा मेडिकल स्टोर के लाइसेंस के एवज मैं मांगी थी। राशि मनीष चौधरी जैन को देने को बोला था। जैसे ही मनीष चौधरी ने रिश्वत की राशि ली लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथ पकड़ लिया। ड्रग इंस्पेक्टर जयप्रकाश कुम्हार एवं मनीष चौधरी के विरुद्ध धारा 7, भ्रर्ष्टाचार निवारण अधिनियम 1988(संसोधन 2018 )के अधीन प्रकरण दर्ज क़र विवेचना मै लिया गया कार्यवाही जारी है हितेश लालावत,इसरार, श्याम शर्मा, अनिल अटोलिया, उमेश जाटव, संदीप कदम सहित 10 सदस्यों की टीम ने भाग लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.