ब्रेकिंग
मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन... नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियानः मंदसौर जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवा... मल्हारगढ़ पुलिस की कार्रवाईः अवैध शराब के तीन मामलों में 56 क्वार्टर जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, मुख्यमं... मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की आगामी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर दिव्यांक सिं... गुना पुलिस की गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाईः बीनागंज चौकी, थाना चॉचोड़ा पुलिस द्वारा 4 आरोपी... एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाईः सीतामऊ में 110 ग्राम ए...

पटवारी और कॉलोनाइजर ने शासकीय जमीन में हेराफेरी कर कॉलोनी काट दी, नीमच कलेक्टर के निर्देशानुसार तहसीलदार के प्रतिवेदन पर पुलिस थाना सिंगोली में धोखाधड़ी प्रकरण दर्ज किया गया

Madhyaa pardesh/नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा द्वारा प्राप्त एक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सिंगोली में पदस्थ रहे पटवारी और अवैध कॉलोनाइजर के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए एफ.आई.आर. के निर्देश तहसीलदार को दिए गए। कलेक्टर के निर्देशानुसार तहसीलदार राजेश सोनी के प्रतिवेदन पर पुलिस थाना सिंगोली में उक्त पटवारी और अवैध कॉलोनाइजर दीपक पारुण्डिया के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया गया।
कलेक्टर हिमांशु चंद्रा को गत दिनों सिंगोली के सर्वे नंबर 70 में पटवारी सुरेंद्र सिंह चुंडावत द्वारा नवीन खाता सृजित कर अवैध कॉलोनाइजर दीपक पारुण्डिया को लाभ पहुंचाकर शासकीय जमीन में हेराफेरी कर नवीन खाता सृजित करने संबंधी शिकायत मिली थी। उक्त शिकायत की गंभीरता को देखते हुए तत्कालीन पटवारी सुरेंद्र सिंह चुंडावत को मनासा में पदस्थ रहते अनुविभागीय अधिकारी मनासा द्वारा निलंबित कर दिया गया है।
प्रकरण में गहनता से लंबी जांच के बाद कलेक्टर के निर्देश पर गुरुवार को तहसीलदार राजेश सोनी के प्रतिवेदन पर राजस्व निरीक्षक बालकिशन धाकड़ ने पुलिस थाना सिंगोली पर पटवारी सुरेंद्र सिंह चुंडावत और अवैध कॉलोनाइजर दीपक पिता खुमान सिंह पारुडिया के खिलाफ षड्यंत्र कर दस्तावेजों में छेड़छाड़ करने, शासकीय भूमि को विक्रय पंजीयन कराकर खुर्दबुर्द करने, अवैध कॉलोनाइजर को लाभ पहुंचाने पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कराया गया है।
कलेक्टर हिमांशु चंद्रा द्वारा क्षेत्र में पहली बार अवैध कॉलोनाइजर के खिलाफ कार्यवाही की गई है। जिसमें अवैध कॉलोनाइजर दीपक पारुण्डिया द्वारा करवाई गई शासकीय भूमि की रजिस्ट्री भी शून्य कराने की कार्यवाही की जा रही है। उक्त व्यक्तियों द्वारा धोखाधड़ी को लेकर पुलिस थाना सिंगोली पर धोखाधड़ी की नवीन धारा 318(4), 336(2) में प्रकरण दर्ज करवाया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.