ब्रेकिंग
अभय को भानपुरा को पुलिस ने सट्टा लिखते हुए पकड़ा मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन... नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियानः मंदसौर जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवा... मल्हारगढ़ पुलिस की कार्रवाईः अवैध शराब के तीन मामलों में 56 क्वार्टर जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, मुख्यमं... मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की आगामी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर दिव्यांक सिं... गुना पुलिस की गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाईः बीनागंज चौकी, थाना चॉचोड़ा पुलिस द्वारा 4 आरोपी...

नीमच की पुलिस लाईन में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस समारोह, विधायक, जि.पं.अध्‍यक्ष, कलेक्‍टर एवं एस.पी.द्वारा श्रृद्धा सुमन अर्पित

Madha Pardesh// नीमच 21 अक्‍टूबर 2024,प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नीमच में 21 अक्‍टूबर 2024,को जिला पुलिस लाईन कनावटी नीमच में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित एक समारोह में अपने कर्तव्यों का निवर्हन करते हुए, आमजनों की खुशहाली एवं सुरक्षा के लिए गत एक वर्ष में अपने जीवन की परवाह ना करते हुए, अपने प्राणों की आहूति देने वाले देश के 216 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पुलिस परिवार नीमच द्वारा श्रृद्धांजलि अर्पित की गई।

इस मौके पर पुलिस स्मृति दिवस परेड भी आयोजित की गई, जिसमें जिला पुलिस बल एवं एस.ए. एफ.की प्लाटून ने शहीदों को सशस्त्र सलामी दी और अपने श्रृद्धासुमन अर्पित किए। विधायक दिलीपसिंह परिहार, जिला पंचायत अध्‍यक्ष श्री सज्‍जनसिंह चौहान, कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा, जिला पुलिस अधीक्षक अकित जायसवाल, सी.एस.पी. अभिषेक रंजन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एन.एस. सिसौदिया, एसडीएम डॉ.ममता खेडे सहित थाना प्रभारियों व जवानों ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रृद्धांजली दी।
पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने विगत एक वर्ष की अवधि में देश में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए, अंतरिक सुरक्षा के लिए अपना बलिदान देने वाले सभी राज्यों के 216 शहीद पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों और जवानों के नामों की सूची का वाचन भी किया।
उल्लेखनीय है, कि 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हाट स्प्रिंग नामक स्थान पर चीनी हमले का मुकाबला करते हुए, शहीद हुए केन्‍द्रीय रिजर्व पुलिस बल के दस वीर जवानों की शहादत को याद करने के लिए प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाकर, सम्पूर्ण देश में कर्तव्य की बलि वेदी पर प्राण न्यौछावर करने वाले, सभी पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को श्रृद्धांजली अर्पित की जाती है। समारोह में डी.पी.ओ. जगदीश चौहान, ए.डी.पी.ओं. चन्‍द्रप्रकाश नाफड़े सभी एसडीओपी विमलेश उईके, कमांन्‍डेट होमगार्ड युवराज सिंह चौहान, आर.आई विक्रम सिंह, सूबेदार धर्मेद्र गौड़ तथा थाना प्रभारी, पुलिस अधिकारी, कर्मचारी जिला अधिकारी,पत्रकार, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.