ब्रेकिंग
अनुराग जैन होंगे नीति आयोग के नए सीईओ, मुख्य सचिव पद को लेकर अटकलों पर लगा विराम म.प्र.विधानसभा में गूंजा मंदसौर के किसानों के लंबित मुआवजे का मुद्दा, विधायक विपिन जैन ने 2020 की अत... शादी कराने के नाम पर 36 वर्षीय युवक से ठगी, आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज

पंचायत अधिकारी को आष्टा तहसील में ₹3000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा

भोपाल। मध्यप्रदेश, लोकायुक्त भोपाल की टीम ने सीहोर जिले की आष्टा तहसील में छापामार कार्रवाई करते हुए एक पंचायत समन्वय अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया। उसे ₹3000 रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया गया है। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह बताया है मामला
जानकारी के मुताबिक, लोकायुक्त भोपाल को रोजगार सहायक राजेश सेन निवासी काजीखेड़ी तहसील आष्टा द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ था, जिसमें उन्होंने शिकायत की थी कि जनपद पंचायत समन्वयक अधिकारी अर्जुन सिंह ठाकुर उनके द्वारा काजीखेड़ी और मुंदीखेड़ी में स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण के मामले में भुगतान जारी करने के लिए 5 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहे थे। इसके बाद रोजगार सहायक ने मामले की शिकायत भोपाल लोकायुक्त से कर दी।

आवेदक की शिकायत की तस्दीक किए जाने पर पुष्टि हुई कि शिकायत सही है। इसके बाद लोकायुक्त भोपाल ने बुधवार को जनपद पंचायत आष्टा के कार्यालय की पार्किंग में आरोपी पंचायत समन्वयक अर्जुन सिंह ठाकुर को 3000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। इस मामले में एक और अधिकारी सौरभ राठौर को भी दोषी पाया गया है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.