ब्रेकिंग
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि एनडीए सरकार छात्रों और युवाओं के भविष्य से जुड़े हर म... अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, 29.51 लीटर शराब जब्त, सुवासरा पुलिस की कार्रवाई अनुराग जैन होंगे नीति आयोग के नए सीईओ, मुख्य सचिव पद को लेकर अटकलों पर लगा विराम म.प्र.विधानसभा में गूंजा मंदसौर के किसानों के लंबित मुआवजे का मुद्दा, विधायक विपिन जैन ने 2020 की अत... शादी कराने के नाम पर 36 वर्षीय युवक से ठगी, आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ...

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से “सबकी योजना- सबका विकास” अभियान में भाग लेने का किया आहवान, 2 अक्टूबर गांधी जयंती से देश की सभी पंचायतों में आरंभ हुआ अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जारी संदेश में कहा कि पंचायतें हमारे लोकतंत्र की व्यवस्था की जमीनी और सशक्त इकाई हैं। ग्राम स्वराज की अवधारणा को जमीन पर उतरने और गांव के सुनिश्चित विकास में पंचायतों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री श्री मोदी की पहल पर आरंभ “सबकी योजना-सबका विकास” राष्ट्रीय अभियान का उद्देश्य हर गांव-हर पंचायत को विकास की मुख्य धारा में लाना है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश के हर गांव को इस अभियान के माध्यम से समग्र विकास के अवसर मिलने वाले हैं। अभियान में हर पंचायत को जन-भागीदारी के साथ अपनी ग्राम पंचायत की विकास योजना तैयार करना है। यह योजना गांव में समावेशी विकास का मॉडल बनेगी। उन्होंने कहा कि पंचायती राज मंत्रालय ने इस अभियान को सतत विकास लक्ष्य के साथ जोड़ा है, जिससे हमारे गांवों का विकास वैश्विक मानकों के अनुरूप हो। अभियान में गरीबी उन्मूलन, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ग्राम विकास में प्रदेशवासियों की सक्रिय भागीदारी, विकसित मध्यप्रदेश का आधार बनेगी और यह प्रधानमंत्री श्री मोदी के विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में प्रदेश की आहुति होगी। अतः अभियान में ग्रामवासी अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर “सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास” के मंत्र को साकार करें।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि पंचायतें हमारे लोकतंत्र की व्यवस्था की जमीनी और सशक्त इकाई हैं। ग्राम स्वराज की अवधारणा को जमीन पर उतारने और गांव के सुनिश्चित विकास में पंचायतों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस राष्ट्रीय अभियान का उद्देश्य हर गांव-हर पंचायत को विकास की मुख्य धारा में लाना है। मध्य प्रदेश के हर गांव को इस अभियान के माध्यम से समग्र विकास के अवसर मिलने वाले हैं। अभियान अंतर्गत हर पंचायत को जन- भागीदारी के साथ अपनी ग्राम पंचायत की विकास योजना तैयार करना है। यह योजना गांव में समावेशी विकास का मॉडल बनेगी। पंचायती राज मंत्रालय ने इस अभियान को सतत विकास लक्ष्य के साथ जोड़ा है, ताकि हमारे गांवों का विकास वैश्विक मानकों के अनुरूप हो। अभियान में गरीबी उन्मूलन, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के सभी ग्रामवासियों से इस अभियान के लिए होने वाली ग्राम सभा में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि ग्राम विकास में प्रदेशवासियों की सक्रिय भागीदारी विकसित मध्यप्रदेश का आधार बनेगी और यह प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में प्रदेश की आहुति होगी। अतः ‘सबकी योजना-सबका विकास’ अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास के मंत्र को साकार करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.