ब्रेकिंग
किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला कृष्ण मंदिरों में आज गूंजेगा जय कन्हैया लाल की, जन्माष्टमी पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, बांके-बिहार... भानपुरा पुलिस की सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई शेरगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा-प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर को महाकाल महालोक म...

नीमच जिला कलेक्टर की जनसुनवाई में प्राप्त षिकायत पर प्रशासन ने कांकरिया तलाई में 0.650 हेक्‍टेयर भूमि पर से पुर्व सरपंच का अवैध अतिक्रमण हटाया गया

नीमच। मध्यप्रदेश, नीमच जिले के ग्राम कांकरिया तलाई के शिकायतकर्ता मुकेश प्रजापति से गत 3 सितम्‍बर को जनसुनवाई में प्राप्‍त शिकायत की तीन सदस्‍यीय समिति द्वारा मौके पर जाकर जांच की गई। जांच में शिकायत के 22 बिंदुओं में से 21 बिंदु पर शिकायत निराधार एवं असत्‍य पाई गई हैं। जिन निर्माण कार्यो में अनियमितता की शिकायत की गई थीए वे सभी निर्माण कार्य मौके पर होना समिति व्‍दारा पाये गये हैं।

शिकायतकर्ता मुकेश द्वारा पूर्व सरपंच पति गोविन्‍दराम द्वारा अतिक्रमण करने की शिकायत सही पाये जाने पर प्रशासन व्‍दारा मौके पर 0.650 हेक्‍टेयर भूमि पर से अवैध अतिक्रमण हटा दिया गया है। इस तरह आवेदक मुकेश प्रजापति की शिकायत का निराकरण प्रशासन द्वारा कर दिया गया है। जनसुनवाई में प्राप्‍त उक्‍त शिकायत पर अब कोई भी कार्यवाही शेष नहीं रही है।

यह जानकारी कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने शनिवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में आयोजित पत्रकारवार्ता में पत्रकारगणों से चर्चा करते हुए दी। इस मौके पर एसडीएम जावद राजेश शाह, अतिरिक्‍त सीईओ अरविंद डामोर एवं पत्रकारगण तथा मीडिया के साथीगण उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.