ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि चेटीचंड का पर्व अखंड भारत की याद दिलाता है और भारतीयों के हृद... पर्वत सिंह सिसोदिया सचिव कृषि उपज मण्डी समिति, मंदसौर ने निर्धारित पात्रता से अधिक सुरक्षागार्ड एवं ... एसपी विनोद कुमार मीणा के निर्देश में पुलिस ने मंदसौर पुलिस द्वारा 7 किव्टल 22 किग्रा डोडाचुरा पकड़ा/ ... मुख्यमंत्री ने की ब्रह्म ध्वज की स्थापना, नवसंवत्सर पर्व पर सभी के लिए की मंगलकामना- मुख्यमंत्री डॉ.... विजयपुर विधानसभा सीट से जुड़े इस मामले में अदालत ने शर्तों के साथ मुकेश मल्होत्रा फिलहाल विधायक बने र... अप्रैल 2026 से घरेलू उपभोक्ता (150-300 यूनिट मासिक खपत) के बिल में 150-300 रुपये प्रतिमाह और सालाना ... एक गैस सिलेंडर ब्लैक में 1800 रू में देने वाली मंदसौर की द्वारका इण्डेन गैस एजेंसी सील, भृष्ट संचालक... मंदसौर पुलिस, थाना नारायणगढ़ द्वारा तरबुज की ट्रक से कुल 85 किलो डोडाचूरा जप्त, अन्तर्राज्यीय तस्कर क... म.प्र. नदियों का मायका, प्रदेश में 19 मार्च से शुरू होगा जल गंगा संवर्धन अभियान-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन... अफीम डोड़े मुखिया की निगरानी में तुड़वाने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी-राज्यसभा सदस्य श्री गुर्जर, डीए...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान महाकालेश्वर के दर्शन कर की पूजा-अर्चना

भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को सोमवती अमावस्या पर भगवान महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए और सपत्निक पूजा-अर्चना की। पूजा-अर्चना पं. राजेश गुरु ने सम्पन्न कराई। पूजन के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव को कलेक्टर एवं महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री नीरज कुमार सिंह ने शॉल और श्रीफल भेंट किया।

मुख्यमंत्री ने महाकालेश्वर मंदिर परिसर में स्थित श्री वृद्धकालेश्वर (जूना महाकालेश्वर) मंदिर और श्री अनादिकल्पेश्वर मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

इस अवसर पर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, संजय अग्रवाल, संभागायुक्त संजय गुप्ता, आईजी संतोष कुमार सिंह, डीआईजी नवनीत भसीन, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जयति सिंह, प्रशासक महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति श्री गणेश कुमार धाकड़ एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.