Madhya Pardesh// मंदसौर। एसपी मंदसौर के ट्विटर’से प्राप्त जानकारी के अनुसार नवागत पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद ने किया पुलिस अधीक्षक मंदसौर का कार्यभार ग्रहण, निर्वतमान पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया द्वारा सौपा गया प्रभार।’
मंदसौर जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद के द्वारा आज 14 अगस्त 2024 बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय मंदसौर पहुंच कर अपना कार्यभार ग्रहण किया गया। निर्वतमान पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया द्वारा नवागत पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद को कार्यभार सौपा गया।
बतादें, विगत दिवस मध्यप्रदेश शासन, गृह विभाग द्वारा “भारतीय पुलिस सेवा” के 21 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना आदेष जारी किये गये थे जिसमे अभिषेक आनंद को मंदसौर एसपी बनाया गया।