ब्रेकिंग
कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर खेत के रास्ते को लेकर विवाद, लाठियों से हमला करने वाले गोपाल रामेश्वर कुमावत सहित पांच आरोपियों पर अ... सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के 60 क्वार्टर देशी शराब बरामद मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली ज... लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड... अभय को भानपुरा को पुलिस ने सट्टा लिखते हुए पकड़ा मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत माता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया तिरंगा यात्रा को रवाना

मुख्यमंत्री ने भारत माता और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के वेश में आए बच्चों को किया दुलार

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भारत माता चौराहे से निकाली जा रही तिरंगा यात्रा का तिरंगा लहराकर एवं आसमान में तिरंगे गुब्बारे छोड़कर शुभारंभ किया। उन्होंने भारत माता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। विधायक श्री भगवान दास सबनानी कार्यक्रम में उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत माता के वेश में आयी बालिका को तिरंगा सौंपते हुए उसे दुलार किया तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की वेशभूषा में आए स्कूली बच्चों को प्रोत्साहित किया। भारत माता चौराहे से शौर्य स्मारक तक निकाली गई तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक, वरिष्ठ जन, महिलाएं तथा बच्चे शामिल थे।

भारत माता की जय के उद्घोष के साथ देशभक्ति की धुन पर तिरंगा लहराते युवा राष्ट्र प्रेम की भावना का संचार कर रहे थे। जन-जन के अभियान के रूप में अपने गंतव्य की ओर अग्रसर यात्रा से क्षेत्र का वातावरण उत्साह और उमंग से परिपूर्ण था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.