ब्रेकिंग
कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर खेत के रास्ते को लेकर विवाद, लाठियों से हमला करने वाले गोपाल रामेश्वर कुमावत सहित पांच आरोपियों पर अ... सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के 60 क्वार्टर देशी शराब बरामद मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली ज... लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड... अभय को भानपुरा को पुलिस ने सट्टा लिखते हुए पकड़ा मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन...

आजादी के रंग खाकी के संघ तिरंगा‘‘ रैली पुलिस कंट्रोल रूम मंदसौर मे सम्पन्न

Image

मन्दसौर। मध्यप्रदेश, पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौतम सोलंकी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा बाइक रैली का आयोजन किया गया जो की पीजी कॉलेज ग्राउंड मंदसौर से प्रारंभ होकर बीपीएल चौराहा, गांधी चौराहा, नेहरू बस स्टैंड, घंटाघर होते हुए प्रतापगढ़ पुलिया, नयापुरा, संजय गांधी उद्यान, बंटी पान चौराहा, गुप्ता कचोरी तिराहा होते हुए पुलिस कंट्रोल रूम पर समाप्त हुई।

उक्त तिरंगा यात्रा बाइक रैली के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौतम सोलंकी समेत नगर पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह समेत शहर के थानों के थाना प्रभारी, यातायात प्रभारी, प्रभारी रक्षित निरीक्षक श्रीमती शमीम राणा एवम अन्य पुलिस अराजपत्रित अधिकारी कर्मचारी एवम एनसीसी कैडेट्स द्वारा भी बाइक रैली में अपनी सहभागिता निभाई।

तिरंगा यात्रा बाइक रैली को कलेक्टर मंदसौर श्रीमती अदिति गर्ग द्वारा पीजी कॉलेज ग्राउंड से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। अभियान के तहत 78वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मन्दसौर पुलिस द्वारा आमजन में जागरूकता हेतु शहर के मुख्य मार्गो से निकाली गई तिरंगा यात्रा बाइक रैलल सम्पन्न हुई।

Image

विडियो देखें

Leave A Reply

Your email address will not be published.