ब्रेकिंग
किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव एमपीईएसबी की भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवालः पंचायत समन्वय अधिकारी भर्ती में 311 पदों मे एससी को एक भी ... कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर खेत के रास्ते को लेकर विवाद, लाठियों से हमला करने वाले गोपाल रामेश्वर कुमावत सहित पांच आरोपियों पर अ... सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के 60 क्वार्टर देशी शराब बरामद मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली ज... लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड... अभय को भानपुरा को पुलिस ने सट्टा लिखते हुए पकड़ा मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत

मध्यप्रदेश, मंदसौर जिला के मुख्य समाचार पढ़ने के लिए यहां क्लीक करे-मुख्यमंत्री ने जिले की 2 लाख 67 हजार लाड़ली बहनों को 39 करोड़ 14 लाख का हितलाभ प्रदान किया

मुख्यमंत्री ने जिले की 2 लाख 67 हजार लाड़ली बहनों को 39 करोड़ 14 लाख का हितलाभ प्रदान किया
सभी ग्राम पंचायत और नगरीय निकायों में आभार सह-उपहार कार्यक्रम हुए आयोजित
Madhya Pardesh// मंदसौर। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना अंतर्गत मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंदसौर जिले की 2 लाख 67 हजार 665 हितग्राहियों को 39 करोड़ 14 लाख का हितलाभ प्रदान किया गया। साथ ही जिले की 1 लाख 17 हजार 936 पेंशन के हितग्राहियों को 7 करोड़ 7 लाख 61 हजार का भुगतान किया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना अंतर्गत 18 हजार 249 महिला हितग्राहियों को 55, लाख 86 हजार 700 रूपए का हितलाभ प्रदान किया गया। हितलाभ वितरण का प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम विजयपुर जिला श्योपुर में आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जिले की सभी ग्राम पंचायत और नगरीय निकायों में आभार सह-उपहार कार्यक्रम आयोजित हुए। मंदसौर एनआईसी कक्ष में भी उक्त कार्यक्रम को हितग्राहियों ने देखा और सुना। इस दौरान मंदसौर एनआईसी कक्ष में कलेक्टर श्रीमती अदिति गर्ग, मंदसौर विधायक विपिन जैन, जनपद पंचायत मंदसौर अध्यक्ष श्री बसंत शर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती स्वाति तिवारी, श्रीमती देव कुंवर, बड़ी संख्या में एनआरएलएम की समूह की महिला, लाडली बहने, अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।

 

 

 

हर घर तिरंगा लगाया जाएं- श्री आटोलिया जिलाध्यक्ष भाजपा
मंदसौर। मंदसौर जिले में भारतीय जनता पार्टी द्वारा घर-घर तिरंगा अभियान और तिरंगा यात्रा को लेकर संगठनात्मक स्तर पर निरंतर बैठकों का क्रम जारी है। इसी क्रम में आज जिला भाजपा कार्यालय मंदसौर पर भाजपा मंदसौर ग्रामीण मंडल की आवश्यक बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष नानालाल अटोलिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष शिवराज सिंह राणा, भाजपा जिला मंत्री नरेंद्र पाटीदार, भाजपा मंदसौर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ईश्वर सिंह पंवार, पूर्व मंडल अध्यक्ष राधेश्याम कुमावत की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ पं.दीनदयाल उपाध्याय जी एंव डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। तत्पश्चात मंचस्थ अतिथियों का स्वागत मंडल पदाधिकारियों द्वारा किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष नानालाल अटोलिया ने कहा कि हर घर तिरंगा व तिरंगा यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक प्रत्येक परिवार तक पहुंच कर हर घर तिरंगा लग जाए, इस हेतु कार्य योजना बनाना चाहिए। हर बूथ पर तिरंगा यात्रा रैली को निकालने हेतु कार्यकर्ताओं से आग्रह किया। मंडल अध्यक्ष ईश्वर सिंह पंवार ने प्रत्येक बूथ की कार्य योजना बनाकर कार्यक्रमों के प्रभारी बनाए व कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि प्रत्येक बूथ से तिरंगा यात्रा मे कार्यकर्ता शामिल हो।

 

 

 

देवास जिला बिजेश्वर महादेव मंदिर बिजवाड मे आसन पर विराजमान हुए मालवा स्वामी
मंदसौर। बिजेश्वर महादेव मंदिर,बिजवाड़ मे स्वामी प्रत्यक्षानंद सत्संग हाल संत कुटिया में गुरु पूजन कर आसन पर विराजमान हुए मालवा स्वामी पं.श्रीकृष्ण वल्लभ शास्त्री भागवताचार्य का भक्तजनों ने भव्य स्वागत कर आशीर्वाद लिया। श्री बिजेश्वर महादेव मन्दिर बिजवाड़ देवास म.प्र.चेतन्य आश्रम मेनपुरिया के ब्रह्मलीन स्वामी श्री प्रत्यक्षानंदजी महाराज,स्वामी भागवतानंदजी महाराज की परंपरा के शिष्य भाणेज-ताणेज मालवा स्वामी पं.श्रीकृष्ण वल्लभ शास्त्री भागवताचार्य, पशुपतिनाथ मंदिर परिसर,मंदसौर (म.प्र.) को बिजेश्वर महादेव भक्त मण्डल,बिजवाड़ आसपास के क्षेत्रवासियों द्वारा बिजेश्वर महादेव मंदिर परिसर में स्वामी प्रत्यक्षानंद सत्संग हाल संत निवास’ गुरु आसन पर विराजित कर दर्शन व वाणी श्रवण का आशीर्वाद ले रहे हैं,शास्त्री जी ने नारायण देव की जय,पशुपतिनाथ की जय, सद्गुरु महाराज की जय का उदघोष कर गुरु की महिमा गुणगान कर रहे हैं।

 

 

 

विषेष न्यायधीष का अहम फैसला- नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास
मंदसौर। विषेष न्यायधीष पॉक्सो एक्ट, गरोठ द्वारा आरोपी राजकुमार पिता राधेश्याम मेघवाल, उम्र 24 वर्ष, निवासी-देवलीखुर्द थाना व तहसील गरोठ, जिला- मंदसौर को नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने के आरोप का दोषी पाकर आजीवन कारावास शेष प्राकृतिक जीवनकाल तक का सश्रम कारावास एवं कुल 6500 रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया। अभियोजन मीडिया सेल प्रभारी दीपक जमरा द्वारा घटना के संबंध में बताया कि 29.03.2021 को थाना गरोठ पर फरियादी ने अपने जीजा पीड़िता के पिता के साथ उपस्थित होकर इस आशय की सूचना दी कि पीड़िता जो रिश्ते में उसकी भानेज लगती है, बचपन से ही उसके यहां रह रही है। 28.03.20231 को शाम के करीब 03ः30 बजे उसके पीड़िता के पिता का फोन आया कि पीड़िता घर पर है तो उसने उसकी भाभी से पीड़िता का पूछा तो उन्होने बताया कि वह किराने की दुकान की तरफ जाने का कहकर गई थी, तब से वापस नहीं आई है। फरियादी ने उक्त बात अपने जीजा को फोन कर बताई उसके जीजा ने पीड़िता की काफी तलाश की लेकिन उसका कोई पता नही चला, पीड़िता को कोई अज्ञात बदमाश बहला फुसला कर ले गया है फरियादी की उक्त सूचना के आधार पर थाना गरोठ पर गुमशुदगी रिपोर्ट लेख की गई, फरियादी की उक्त रिपोर्ट से थाना गरोठ पर अपराध क्रमांक 150/2021 का कायम कर विवेचना में लिया गया अनुसंधान के दौरान दिनांक 10.04.2021 को उपनिरीक्षक वंदना शाक्वार द्वारा बाबा चौराहा ग्राम बोरदा थाना भानपुरा से पीड़िता को आरोपी राजकुमार पिता राधेश्याम मेघवाल, निवासी देथलीखुर्द, थाना गरोठ के कब्जे से दस्तयाब किया गया। उक्त घटना के बारे में पीड़िता से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि उसकी दोस्ती आरोपी राजकुमार से हो गई थी, राजकुमार ने कहा कि वह उससे प्यार करता है और शादी करना चाहता है लेकिन पीड़िता ने उसे मना कर दिया था। 28.03.2021 को वह किराने की दुकान का सामान लेने गई थी तो राजकुमार पीड़िता के घर के बाहर खड़ा था उसने पीड़िता को कहा कि अगर वह उसके साथ नहीं चली तो वह खुद मर जायेगा और उसे भी मार देगा, जिससे डर के उसके साथ चली गई थी आरोपी उसे बस से रामगंजमंडी लेकर गया, जहां पर उन दोनों ने स्टोन फैक्ट्री में काम किया ओर पास ही झोपड़ी बनाकर करीब 12-13 दिन रहे, वहां आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया। पीड़िता को उसके माता पिता की याद आने पर आरोपी उसे वापस लेकर आने लगा तो रास्ते में पुलिस ने उन्हें पकड़ कर आरोपी को गिरफ््तार कर लिया। उक्त घटना के आधार पर पुलिस द्वारा आरोपी पर धारा 363, 366, 376(2)(एन), 376(3) एवं 5 एल/6, 3/4 पॉक्सों एक्ट का अपराध कायमी कर प्रकरण की संपूर्ण कार्यवाही उपरांत चालान माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया। विचारण के दौरान प्रकरण में न्यायालय के समक्ष विशेष लोक अभियोजक द्वारा रखे गये तथ्यो व तर्को से सहमत होकर साक्ष्य के आधार पर माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को आजीवन कारावास (शेष प्राकृतिक काल तक) एवं जुर्माने से दंडित किया।

 

 

 

 

 

तिरंगा पैदल रैली का आयोजन 13 अगस्त को दोपहर 2 बजे नूतन स्टेडियम से निकाली जायेगी
जनप्रतिनिधियों के माध्यम से होगा विशाल महिला तिरंगा रैली के संबंध में बैठक संपन्न
मंदसौर। महिला तिरंगा पैदल रैली के संबंध में कलेक्टर श्रीमती अदिति गर्ग, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर द्वारा सुशासन भवन सभागार में समाजसेवी, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की। बैठक के दौरान कलेक्टर ने सभी को जानकारी देते हुए कहा कि आगामी 13 अगस्त के दिन जनप्रतिनिधियों के माध्यम से विशाल महिला तिरंगा पैदल रैली का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें अधिक से अधिक महिलाएं भाग ले। इस तरह के अवसर बहुत कम मिलते हैं। यह स्पेशल अवसर है। कलेक्टर ने सभी समाजसेवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, संस्थाओं से आग्रह किया कि अधिक से अधिक महिलाएं इस तिरंगा रैली में शामिल हो।
महिला तिरंगा पैदल रैली का आयोजन 13 अगस्त को दोपहर 2 बजे नूतन स्टेडियम से शुभारंभ होगा। रैली नूतन स्टेडियम से प्रारंभ होकर बीपीएल चौराहा, बीपीएल चौराहा से गोल चौराहा, गोल चौराहा से लक्कड़ पीठ, लक्कड़ पीठ से महाराणा प्रताप होकर नूतन स्टेडियम में समापन होगा। तिरंगा रैली में शामिल होने वाली सभी महिलाएं समय पर ध्वज के साथ रैली में शामिल हो। अपनी पारंपरिक वेशभूषाओं को पहने तथा भारतीय संस्कृति को गौरवान्वित करें। इसके साथ ही अगर किसी को तिरंगा की आवश्यकता है, तो वह पोस्ट ऑफिस, जिला पंचायत से भी निर्धारित मूल्य पर खरीद कर सकते हैं।

 

 

 

छात्रावास में प्रवेशित छात्र-छात्राओं के कोचिंग व्यवस्था के लिए शासकीय शिक्षक व प्राइवेट कोचिंग सेंटरों के शिक्षक 14 अगस्त तक करें आवेदन
मंदसौर। जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभाग मंदसौर द्वारा बताया गया कि शैक्षणिक सत्र 2024 25 के लिए अनुसूचित जाति जिला स्तरीय बालक, कन्या उत्कृष्ट छात्रावास मंदसौर व विकासखंड स्तरीय बालक एवं कन्या उत्कृष्ट छात्रावास मल्हारगढ़, सीतामऊ, गरोठ एवं भानपुरा में प्रवेशित छात्र-छात्राओं को प्रावीण्य उन्नयन एवं उच्च गुणवत्ता के लिए विशेष कोचिंग व्यवस्था के अंतर्गत सादे कागज पर अंक सूची सहित आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। आवेदन पत्र पर स्नातक, स्नातकोत्तर में प्राप्त प्राप्तांको का प्रतिशत लिखना अनिवार्य होगा, प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण शिक्षकों को कोचिंग व्यवस्था अंतर्गत अध्यापन कार्य हेतु लगाया जाएगा। इसके लिए शासन द्वारा निर्धारित मानदेय देय होगा। साथी जिले में संचालित महाविद्यालयीन बालक एवं कन्या छात्रावास मंदसौर एवं सुवासरा में अंग्रेजी, भौतिक, रसायन, जीव विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, कंप्यूटर एवं सामान्य ज्ञान विषय की कोचिंग हेतु आवेदन भी आमंत्रित किए हैं। शासकीय शिक्षकों के अलावा प्राइवेट शिक्षक एवं उत्कृष्ट प्राइवेट कोचिंग सेंटर के शिक्षक भी आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभाग कलेक्ट्रेट परिसर मंदसौर से संपर्क कर सकते हैं।

 

 

 

 

 

हर घर तिरंगा अभियान
अभियान के अंतर्गत डाकघरों से प्राप्त करें राष्ट्रीय ध्वज
मंदसौर। अधीक्षक डाकघर मंदसौर द्वारा बताया गया कि “हर-घर तिरंगा” अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य लोगों के दिलों में देश भक्ति की भावना जागृत करना व सामाजिक समरसता पैदा करना है। हर दृघर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत इस वर्ष भी भारतीय डाक विभाग द्वारा राष्ट्रीय ध्वज 25 रूपये प्रति तिरंगा में उपलब्ध कराया जा रहा है। अधीक्षक डाकघर मंदसौर संभाग ने सभी सम्मानीय नागरिकों से अनुरोध किया है कि वह अधिकाधिक संख्या में डाकघर के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज प्राप्त कर अपने-अपने घरों व संस्थानों में फहराकर राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस प्रफुल्लता व उमंग के साथ मनाएँ।

 

 

 

 

 

विद्युत करण्ट से मृत्यु होने पर 4 लाख रू की आर्थिक सहायता स्वीकृत
मंदसौर। विद्युत करण्ट से मृत्यु हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस को राजस्व पुस्तक परिपत्र कण्डिका 2(1) के तहत आर्थिक सहायता देने का प्रावधान है। जिसके तहत निवासी अरन्यागुर्जर तहसील मंदसौर के गोपाल तेली की विद्युत करण्ट से मृत्यु होने पर मृतक के निकटतम वारिस को 4 लाख रूपये की आर्थिक मदद मंजूर की गई है।

 

 

 

 

गुलदस्ता भेंट कर चाचाजी के 72 वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएं
मंदसौर। सुशासन भवन मे शनिवार को स्वयं सेवी संस्थाओं की बैठक उपरांत एनजीओ एवम् वरिष्ठ पत्रकार पंडित महेश दुबे चाचाजी के 72 वें जन्म दिवस पर बधाई शुभकामनाएं देते हूए सभी स्वयं सेवी संगठन पदाधिकारी ने गुलदस्ता पुष्प गुच्छ भेट कर शुभकामनाएं दी गई। श्री खखजी को शुभकामनाएं देते समय डॉ.जे.के.जैन सर, महेन्द्र ठाकरें नाजीर, म.प्र. जनअभियान परिषद जिला समन्वयक तृप्ती बैरागी, पत्रकार राधेश्याम मारू, नरेन्द्र राणवत, दिनेश सौलंकी, उषा सोंलकी, प्रहलाद शर्मा, लाला भाई अजमेरी, सहजाद हुसैन, राजुभाई प्रजापति, राकेश चौधरी आदी मौजुद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.