मंदसौर शहर ब्लॉक कांग्रेस द्वारा आयोजित भारत छोड़ो आन्दोलन की वर्षगांठ एवं आदिवासी दिवस पर कार्यक्रम संपन्न
मंदसौर। भारत छोड़ो आन्दोलन की वर्षगांठ जिला मुख्यालय पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष व विधायक विपिन जैन की अध्यक्षता में शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मन्दसौर अध्यक्ष डॉ राघवेंद्रसिंह तोमर की अगुवाई में मनाई गई । इस अवसर पर कांग्रेस जनो ने देश के अमर शहीदों की जय, जब तक सूरज चांद रहेगा महात्मा गांधी ,पंडित नेहरू तुम्हारा नाम रहेगा जैसे गगन भेदी नारे लगाते हुए गांधी चौराहा स्थित महात्मा गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर तत्पश्चात पुराना बस स्टैंड स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की मूर्ति पर भी मलियार्पन् किया गया । इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष व विधायक विपिन् जैन ने कहा कि वर्तमान समय में फ़ासिस्ट वादी शक्तियों से देश में आम लोगोंको सतर्क रहने की जरूरत है । हमें आजादी बड़ी मुश्किल से अमर शहीदों के त्याग, तपस्या व उनके बलिदान से मिली है ।
शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ राघवेंद्रसिंह तोमर ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने पूरे देश को एकजुट होने का आह्वान किया था। स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए किए गए संघर्ष में भारत छोड़ो आंदोलन सबसे निर्णायक क्षणों में से एक था। डॉ तोमर ने कहा कि आज़ादी के आन्दोलन में हमारे नेताओं ने एक जुटता के साथ एकता और अखंडता का परिचय दिया साथ ही आदिवासी समाज के नेताओं की स्वतंत्रता संग्राम में महती भूमिका थी ।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक विपिन जैन,पूर्व विधायक श्रीमती पुष्पा भारती,शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ राघवेंद्र सिंह तोमर,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद हनीफ शेख,जिला कांग्रेस पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
