ब्रेकिंग
मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ... नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के पत्ते व 2680 नगद जब्त नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के 52 पत्ते व 2680 नगद जब्त किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव एमपीईएसबी की भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवालः पंचायत समन्वय अधिकारी भर्ती में 311 पदों मे एससी को एक भी ... कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर खेत के रास्ते को लेकर विवाद, लाठियों से हमला करने वाले गोपाल रामेश्वर कुमावत सहित पांच आरोपियों पर अ... सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के 60 क्वार्टर देशी शराब बरामद मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली ज... लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड...

प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मादी के बुलंद नारे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को एक हाल की चार दिवारी मे चंद व्यक्तियों तक समिति करने की कार्यशाला मंदसौर मे सम्पन्न हुई

Madhya Pardesh// मंदसौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा वर्ष 2014 मे दिया गया नारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आम जनता के बीच देश मे खुब बुलंद हूआ लेकिन अब बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के जागरूकता नारे सिर्फ सुनने में ही अच्छा लगता हैं, इसको लेकर निचले स्तर पर प्रचार प्रसार का अभाव है। आमजनता तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ नाम का अर्थ है ’लड़की को बचाओ, लड़की को शिक्षित करो’। इस योजना का उद्देश्य नागरिकों को लैंगिक पूर्वाग्रह के खिलाफ शिक्षित करना और लड़कियों के लिए कल्याणकारी सेवाओं की प्रभावकारिता में सुधार करना है। प्रशासनीक तौर पर जिला स्तर पर विराजीत जिम्मेदारों ने सरकारी कार्य को महज खानापुर्ति समझाकर बुलंद नारे को एक हाल मे दहाई से सैंकड़ा से पहले की संख्या भी नही होने दी और कार्यशाला का आयोजन पुरा कर लिया गया। या यूं कहे की प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मादी के बुलंद नारे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को एक हाल की चार दिवारी मे चंद व्यक्तियों तक समिति करने की कार्यशाला मंदसौर मे सम्पन्न हुई। महिला बाल विकास विभाग मंदसौर द्वारा मध्यप्रदेश शासन के दिशा निदेशों के अनुसार इस कार्यशाला का आयोजन किया होता तो हमे यह इस तरह की लाईन इस समाचार मे कतई उल्लेखित नही करना पढ़ती। इस योजना का उद्देश्य नागरिकों को जागरूक करना है लेकिन नागरीकों की बात तो छोड़ों विभाग ने अपने अधिनिस्त जवाबदेही शासकिय सेवाको की उपस्थिति भी अनिवार्य नही मानी। लैंगिक पूर्वाग्रह के खिलाफ शिक्षित करने वालें तो इस कार्यशाला मे मौजुद रहे पर शिक्षा ग्रहण कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नारें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की बुलंद आवाज सुनने वाली आमजनता इस कार्यशाला मे मौजुदगी नगन्य रही। मंदसौर की कुछ आगनवाड़ी कार्यक्रताऔ ने द्वारा पुछने पर बाताया की नगर पालिका हॉल मे आज 26 जुलाई 2024 को आयोजित बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं की कार्यशाला से अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा की हमे तो कोई सुचना नही मिली। मंदसौर की कुछ आगनवाड़ी कार्यक्रताऔ ने द्वारा पुछने पर बाताया की नगर पालिका हॉल मे आज 26 जुलाई 2024 को आयोजित बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं की कार्यशाला से अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा की हमे तो कोई सुचना नही मिली।

 

पाठकगण विभाग की और से जारी प्रेस नोट को निचें पढ़ें-

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत बाल अधिकार एवं संरक्षण विषय पर उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन हुआ…

मंदसौर। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास मंदसौर पीसी चैहान सर के मार्गदर्शन में आज दिनांक 26 जुलाई 2024 को महिला एवं बाल विकास विभाग मंदसौर द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत बाल अधिकार एवं संरक्षण विषय पर  उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन नगर पालिका सभा कक्ष मंदसौर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन एवं कन्या पूजन के साथ प्रारंभ किया गया। इस दौरान सभी परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास, संस्था उड़ान से कुलदीप सिंह घावरी, बाल कल्याण समिति सदस्य उमराव सिंह जैन एवं अध्यक्ष शंकर जी डोडिया, महिला बाल विकास पर्यवेक्षक एवं अन्य प्रतिभागी उपस्थित रहे । यूनिसेफ के जिला समन्वयक सोनिक मिश्रा द्वारा प्रेजेंटेशन के माध्यम से उपस्थित प्रतिभागियों को जेंडर की सामाजिक एवं प्राकृतिक अवधारणा ,बाल विवाह निषेध अधिनियम, पोक्सो एक्ट एवं महिला केंद्रित अन्य मुद्दों पर कार्यशाला में उपस्थित प्रतिभागियों का उन्मुखीकरण किया गया। शंकर जी डोडिया अध्यक्ष बाल कल्याण समिति द्वारा संबोधित किया गया जिला कार्यक्रम अधिकारी पीसी चैहान सर द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को बेटी बढ़ाओ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के क्षेत्र में कार्य करने हेतु मार्गदर्शन दिया गया । कार्यक्रम का संचालन मनोज कुमार दुबे परियोजना अधिकारी द्वारा किया गया तथा आभार श्री रमेश चंद्र आर्य परियोजना अधिकारी द्वारा माना गया।’

Leave A Reply

Your email address will not be published.