ब्रेकिंग
मंदसौर विधायक विपिन जैन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई बड़ी नाराजगी, विजन डॉक्यूमेंट बैठक मे बोले ... नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के पत्ते व 2680 नगद जब्त नाहरगढ़ पुलिस की जुआ फड़ पर कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, ताश के 52 पत्ते व 2680 नगद जब्त किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव एमपीईएसबी की भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवालः पंचायत समन्वय अधिकारी भर्ती में 311 पदों मे एससी को एक भी ... कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर खेत के रास्ते को लेकर विवाद, लाठियों से हमला करने वाले गोपाल रामेश्वर कुमावत सहित पांच आरोपियों पर अ... सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के 60 क्वार्टर देशी शराब बरामद मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली ज... लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड...

भिंड पुलि की कार्यवाही, 12 मोटर साइकिलों के साथ दो चोरों को किया गिरफ्तार

Bhind: Two thieves arrested with 12 motorcycles - Bhind News in Hindi

भोपाल। मध्यप्रदेश,  भिण्ड पुलिस अधीक्षक डा. असित यादव और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक के निर्देशन एवं लहार एसडीओपी प्रवीन त्रिपाठी के नेत्रत्व में चोरो के खिलाफ धरपकड अभियान चलाया जा रहा है। इसको लेकर रौन थाना प्रभारी शक्ति यादव द्वारा पुलिस टीम गठित कर दो आरोपियों को 12 मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। एसपी डॉ. असित यादव ने बताया कि क्षेत्र में लगातार चोरी करने की शिकायत मिल रही थी। जिसको लेकर 18 जुलाई 2024 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रौन थाना और आसपास के क्षेत्रो में चोरी में संलिप्त चोरों को गिरफ्तार किया है। सुरपतिपुरा जिला जालौन उ.प्र. के दो आरोपियों को मछण्ड मे हुई चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकडा गया है।
इनसे पूछताछ करने पर आरोपीगणों द्वारा थाना रौन, थाना लाहर, थाना मिहोना एंव थाना माधौगढ क्षेत्र से 12 मोटर साइकिल चोरी करना बताया। जिनमें से 10 मोटर साइकिल थनूपुरा के बीहड मे टीले के पीछे नाले (खार) के पास छिपाकर रखना और दो मोटर साइकिलो को चंदावली में एक व्यक्ति को बेचना बताया चोरो के बताए अनुसार चोरों से 12 मोटर साइकिल बरामद की गई हैं। बरामद मसरुखा मोटर साइकिलों की कीमत करीब 12 लाख रूपए होगी।

@khas khabar

Leave A Reply

Your email address will not be published.