ब्रेकिंग
कर्तव्य की राह में सर्वाेच्च बलिदान, वीर पुलिसकर्मियों को शत-शत नमन-CM मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में... ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच थाना क्षेत्रों में 6 प्रकरण दर्ज मंदसौरः मलेरिया के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 643 घरों का सर्वे; 28 लोग मिले पॉजिटिव

गरोठ थाना क्षेत्र के पिपलखेड़ा गांव में निर्दयी मां 4 मासूम बच्चों को लेकर कुएं में कूद गई, चारों मासूम की डूबने से मौत हो गई

Madhya Pardesh// मंदसौर। मध्यप्रदेश जिला मंदसौर के गरोठ थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रविवार सुबह एक निर्दयी मां 4 मासूम बच्चों को लेकर कुएं में कूद गई। चारों मासूम की डूबने से मौत हो गई। लोगों ने महिला को किसी तरह बचा लिया गया।

यह हृदय विदारक घटना मंदसौर जिले के गरोठ थाना क्षेत्र के पिपलखेड़ा की है इस हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया है। बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि पति से झगड़े के बाद महिला ने ये कठोर कदम उठाया।

गरोठ थाना क्षेत्र के पिपलखेड़ा गांव की घटना
यह हृदय विदारक घटना मंदसौर जिले के गरोठ थाना क्षेत्र के पिपलखेड़ा गांव की है। जहां पर एक निर्दयी मां अपने चार बच्चों को लेकर कुएं में कूद गई। इस घटना में 2 बच्चियों समेत 4 बच्चों की मौत हो गई है। बच्चों की उम्र 2 से 9 वर्ष के बीच बताई गई है। ग्रामीणों ने महिला को किसी तरह बचा लिया गया। पति से विवाद के बाद बच्चों को लेकर कुएं में कूदने की बात सामने आई है।

बच्चों की उम्र 2 से 9 साल के बीच
गरोठ पुलिस के मुताबिक, पीपलखेड़ा गांव की सुगना बाई उम्र 40 वर्ष को उसका पति रोड सिंह बंजारा प्रताड़ित करता था। महिला ने बताया पति आए दिन मारपीट करता है। रात में भी शराब पीकर पीटा। शनिवार रात को भी उसने मारपीट की थी। मुझे और बच्चों को बारिश में घर से बाहर निकाल दिया। फिर मैंने मरने की ठान ली।

 

महिला रात में चारों बच्चों को लेकर आंगनबाड़ी केंद्र गई और रात यहीं गुजारी। सुबह करीब 6 बजे अपने बच्चों के साथ खेत पर पहुंची और कुएं में छलांग लगा दी। इस हादसे में बंटी उम्र 9 वर्ष, अनुष्का उम्र 7 वर्ष, मुस्कान उम्र 4 वर्ष और कार्तिक उम्र 2 वर्ष की डूबने से मौत हो गई। जबकि लोगों ने महिला को बचा लिया है। गरोठ थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.