ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

अमरवाड़ा विधानसभा का निर्वाचन परिणाम घोषित, अभ्यर्थी श्री कमलेश प्रताप शाह विधिवत निर्वाचित घोषित

भोपाल। विधानसभा उप निर्वाचन 2024 के अंतर्गत छिंदवाड़ा जिले की विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 123 – अमरवाड़ा (अजजा) की मतगणना शनिवार को शासकीय पीजी कॉलेज छिन्दवाड़ा में संपन्न हुई।

अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजेश कौल ने बताया कि मतगणना के बाद अमरवाड़ा विधानसभा उप निर्वाचन के निर्वाचन परिणाम की राउंडवार और अंतिम घोषणा रिटर्निंग ऑफिसर अमरवाड़ा हेमकरण धुर्वे द्वारा की गई। निर्वाचन परिणाम की घोषणा के साथ रिटर्निंग ऑफीसर द्वारा विजयी अभ्यर्थी भारतीय जनता पार्टी के कमलेश प्रताप शाह को विधिवत निर्वाचित घोषित कर निर्वाचन प्रमाण पत्र-सौंपा।

उल्लेखनीय है कि विधानसभा उप निर्वाचन 2024 के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 123- अमरवाड़ा में नोटा सहित 10 अभ्यर्थी मैदान में थे। इनमें भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी कमलेश प्रताप शाह को कुल 83105 मत प्राप्त हुए और वे अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से 3027 मतों से विजयी रहे। इंडियन नेशनल कांग्रेस के अभ्यर्थी धीरन शाह सुखरामदास इनवाती को 80078, अहिंसा समाज पार्टी के अभ्यर्थी चन्द्रदीप तेकाम (पत्रकार) को 2268, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के अभ्यर्थी  देवीराम उर्फ देवरावेन भलावी को 28723, जनसेवा गोंडवाना पार्टी के अभ्यर्थी एडव्होकेट राजकुमार सरयाम को 749, राष्ट्रीय गोंडवाना पार्टी की अभ्यर्थी सुश्री रीता मरकाम को 594, निर्दलीय अभ्यर्थी अतुल राजा उईके को 2232, निर्दलीय अभ्यर्थी पवन शाह सरयाम को 809, निर्दलीय अभ्यर्थी शोभाराम भलावी को 1530 और नोटा को 3403 मत प्राप्त हुये।

Leave A Reply

Your email address will not be published.