ब्रेकिंग
कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर खेत के रास्ते को लेकर विवाद, लाठियों से हमला करने वाले गोपाल रामेश्वर कुमावत सहित पांच आरोपियों पर अ... सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के 60 क्वार्टर देशी शराब बरामद मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली ज... लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड... अभय को भानपुरा को पुलिस ने सट्टा लिखते हुए पकड़ा मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन...

विवादित नामांतरण, बटवारा एवं सीमांकन के प्रकरण एक माह से अधिक समय तक लंबित नहीं रहना चाहिए-आयुक्त

राजस्व अधिकारियों की बैठक संपन्न
Madhya Pardesh // मंदसौर। आयुक्त उज्जैन संजय गुप्ता की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की बैठक सुशासन भवन सभागृह में आयोजित की गई। बैठक के दौरान सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि स्वामित्व योजना अंतर्गत मिशन मोड में कार्य करें। सभी अधिकारी कार्य को पूर्ण करने के लिए युद्ध स्तर पर लग जाए। ड्रोन सर्वे में जो गांव छूट गए हैं। उसके लिए एक्सपर्ट पटवारी की एक टीम बनाएं। गांव के सर्वे में कोई भी क्षेत्र न छुटे इसका विशेष तौर पर ध्यान रखा जाए। भौतिक सत्यापन का कार्य शत प्रतिशत पूर्ण करें। इसके साथ ही इस कार्य में सभी एसडीएम प्रतिदिन निगरानी करें। बैठक के दौरान कलेक्टर दिलीप कुमार यादव, सीईओ जिला पंचायत कुमार सत्यम, अपर आयुक्त रणजीत कुमार, एसडीएम, तहसीलदार मौजूद थे।
विवादित नामांतरण, बटवारा एवं सीमांकन के प्रकरण एक माह से अधिक समय तक लंबित नहीं रहना चाहिए। अब तक जितने भी प्रकरण लंबित है, उनका एक माह के अंदर निराकरण करें। विवादित प्रकरणों का 6 माह में निराकरण करें। आरसीएमएस के अंतर्गत जितने भी प्रकरण है, उनका भी शीघ्र निराकरण करें। आरसीएमएस के प्रकरणों में देरी नहीं की जानी चाहिए। आरसीएमएस के प्रकरणों का निराकरण होने की पश्चात 24 घंटे के अंदर कंप्‍लेन करवाए। साइबर तहसील स्थापित हो जाने के पश्चात इसके अंतर्गत आने वाले प्रकरणों का 10 दिन के अंदर ही निराकरण होना चाहिए। कोई भी प्रकरण 10 दिन से अधिक समय तक लंबित न रहे। कलेक्‍टर दिलीप कुमार यादव द्वारा आयुक्‍त संजय गुप्‍ता को दशपुर जनपद एवं दिव्‍य दशपुर पुस्‍तक भेंट की ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.