ब्रेकिंग
कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर खेत के रास्ते को लेकर विवाद, लाठियों से हमला करने वाले गोपाल रामेश्वर कुमावत सहित पांच आरोपियों पर अ... सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के 60 क्वार्टर देशी शराब बरामद मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली ज... लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड... अभय को भानपुरा को पुलिस ने सट्टा लिखते हुए पकड़ा मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन...

Neemuch / खुली चेतावनी- व्यवस्था में सुधार करें वरना अविश्वास प्रस्ताव के लिए तैयार रहे-कांग्रेस समर्थित सदस्य

नीमच। मध्यप्रदेश, जनपद पंचायत नीमच में विभिन्न वार्डों की पंचायतों में विकासकार्यों की राशि आवंटित करने में भेदभाव किया जा रहा है। भाजपा समर्थित जनपद सदस्यों के क्षेत्रों में चार-चार बार राशि दे दी गई है जबकि कांग्रेस समर्थित सदस्यों के क्षेत्र में अब तक एक रुपया भी आवंटित नहीं किया गया। व्यवस्था में सुधार करें वरना अविश्वास प्रस्ताव के लिए तैयार रहे।
इस आशय के आरोप लगाते हुए मंगलवार को कांग्रेस समर्थित जनपद सदस्यों और प्रतिनिधियों ने विरोध प्रदर्शन कर कलेक्टर को  ज्ञापन सौंपा।
कांग्रेस के जनपद सदस्यों और प्रतिनिधियों ने कलेक्टर को दस्तावेज देकर बताया कि खुद जनपद अध्यक्ष के गांव में घर के बाहर नाली निर्माण के लिए 5 लाख रुपए नियम विरुद्ध दिए गए। यही नहीं भाजपा समर्थित सदस्यों के क्षेत्रों में चार-चार बार राशि आवंटित की जा रही है  जबकि कांग्रेस के चुने हुए सदस्यों के क्षेत्र में अब तक एक रुपया भी विकास कार्य के नाम पर नहीं दिया गया है। राशि भी वहां दी जा रही है जहाँ से कमीशन मिल रहा है।  कांग्रेस के जनपद सदस्यों ने राशि आवंटन के साथ ही विकासकार्यों की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। जल्द जांच और कार्रवाई नहीं हुई तो ये सदस्य मुख्यमंत्री मोहन यादव से भेंटकर मामले से अवगत कराएंगे। इससे भी हल नहीं निकला तो सामूहिक इस्तीफा देंगे या जनपद अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा।
प्रतिनिधि मंडल उपस्थित रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.