ब्रेकिंग
किसानों के खेतों से लेकर उनके खातों तक का ध्यान रख रही है: राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव एमपीईएसबी की भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवालः पंचायत समन्वय अधिकारी भर्ती में 311 पदों मे एससी को एक भी ... कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर खेत के रास्ते को लेकर विवाद, लाठियों से हमला करने वाले गोपाल रामेश्वर कुमावत सहित पांच आरोपियों पर अ... सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के 60 क्वार्टर देशी शराब बरामद मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली ज... लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड... अभय को भानपुरा को पुलिस ने सट्टा लिखते हुए पकड़ा मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आतिथ्य में 18 जून को होगा “स्कूल चलें हम अभियान 2024” का राज्य स्तरीय आयोजन

आयोजित ”प्रवेशोत्सव” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नवप्रवेशी विद्यार्थियों का शाला में स्वागत करेंगे। कार्यक्रम में जनजातीय कार्य मंत्री श्री विजय शाह एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रतापसिंह के साथ ही स्थानीय जन प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे।

18 जून को पूरे प्रदेश की शासकीय शालाओं में आयोजित किए जा रहे ”प्रवेशोत्सव” के दौरान सांसद, विधायक एवं अन्य जन प्रतिनिधि भी किसी एक शाला में सहभागिता करेंगे। शाला स्तर पर आयोजित स्कूल चलें हम अभियान कार्यक्रम में शाला के पूर्व विद्यार्थियों एवं जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है। इस दौरान ग्राम/बसाहट के शाला से बाहर रहे चिन्हित बच्चों का शाला में नामांकन एवं उनके अभिभावकों का शाला स्तर पर स्वागत किया जाएगा। प्रवेशोत्सव के दिन शालाओं में विशेष भोजन का वितरण किया जाएगा।

19 जून को स्कूल शिक्षा मंत्री का अभिभावकों को संबोधित पत्र और नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण

स्कूल चलें हम अभियान के द्वितीय दिवस समस्त विद्यालयों में शिक्षक अभिभावक बैठक का आयोजन किया जाएगा। इसी दौरान स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह जी द्वारा अभिभावकों को संबोधित पत्र का वितरण किया जाएगा। इन बैठकों में अभिभावकों के साथ शालेय गतिविधियों पर चर्चा, जिसमें प्रमुखतः कक्षावार विषयखंड, शैक्षणिक कैलेण्डर, अध्ययन-अध्यापन प्रक्रिया, अभिभावक-शिक्षक बैठक, सह शैक्षणिक गतिविधियों, शाला में उपलब्ध सुविधाओं आदि की जानकारी प्रदान की जायेगी। निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया जाएगा।

20 जून को होगा भविष्य से भेंट कार्यक्रम का आयोजन

स्कूल चले हम अभियान को जनआंदोलन में परिणित करने की दृष्टि से प्रदेश की समस्त शासकीय शालाओं में जनसमुदाय की सहभागिता में **भविष्य से भेंट कार्यक्रम** का आयोजन किया जायेगा। इस दौरान विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के लिए समाज के विभिन्न क्षेत्रों के प्रसिद्ध प्रभावशाली, प्रबुद्ध एवं सम्मानित व्यक्ति, स्थानीय विशिष्ट व्यक्ति आदि प्रेरक की भूमिका में विद्यार्थियों से भेंटकर विद्यार्थियों से अपने अनुभवों को साझा करते हुए उन्हें बेहतर भविष्य गढ़ने के लिये प्रेरित करेंगे।

इसके अतिरिक्त समाज के अन्य इच्छुक व्यक्ति यथा जन प्रतिनिधि, संचार मित्र, सामाजिक संगठनों से जुडे व्यक्ति, सामाजिक कार्यकर्ता, उन्नत किसान, अभिनेता, कलाकार, खिलाड़ी, उद्योगपति, व्यवसायी अथवा अधिकारी भी अपनी पंसद के किसी एक स्कूल में जाकर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन और सहयोग कर सकेंगे। उन्हें इस कार्यक्रम में सहभागिता के लिए एज्युकेशन पोर्टल डॉट एमपी डॉट जीओवी डॉट इन स्लैष एम पी एस सी एच स्लैष (https://educationportal.mp.gov.in/mpsch/) लिंक पर अपना पंजीयन कर अपनी सुविधा से किसी एक शाला का चयन करना होगा। कार्यक्रम के दौरान शालाओं में आमंत्रित व्यक्ति विद्यार्थियों को शाला उपयोग की वस्तुएं भेंट भी कर सकेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.