ब्रेकिंग
कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर खेत के रास्ते को लेकर विवाद, लाठियों से हमला करने वाले गोपाल रामेश्वर कुमावत सहित पांच आरोपियों पर अ... सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के 60 क्वार्टर देशी शराब बरामद मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली ज... लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड... अभय को भानपुरा को पुलिस ने सट्टा लिखते हुए पकड़ा मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन...

देश विश्वगुरु बनेगा-पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “देश का सौभाग्य है कि मोदी जी तीसरी बार शपथ ले रहे हैं। विकसित भारत का संकल्प पूरा होगा…देश विश्वगुरु बनेगा…।

————–

बतांदें-प्रधानमंत्री पद के लिए मनोनीत नरेंद्र मोदी आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले अपने शपथ ग्रहण समारोह से पहले महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने राजघाट पहुंचे।

मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ भारत के प्रधानमंत्री पद के लिए मनोनीत नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे।

मालदीव गणराज्य के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़्ज़ू भारत के प्रधानमंत्री पद के लिए मनोनीत नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे।

भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे प्रधानमंत्री पद के लिए मनोनीत नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे।

DCP ट्रैफिक प्रशांत गौतम ने कहा, “आज शपथ ग्रहण समारोह के मद्देनजर हमने व्यापक इंतजाम किए हुए हैं। करीब 1100 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है…हमने ट्रैफिक एडवाइजरी भी अपलोड कर दी है.।

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल आज प्रधानमंत्री पद के लिए मनोनीत नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंचे।

वे आज शाम 7ः15 बजे लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, “हम सबका सौभाग्य है। प्रधानमंत्री(मनोनीत) नरेंद्र मोदी पर बाबा महाकाल का विशेष आशीर्वाद है। लोकतंत्र के लिए एक नए दिन की शुरूआत होगी, एक नया इतिहास बनेगा… “।

मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा, “मध्य प्रदेश ने जिस तरीके से मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए सबसे बड़ा समर्थन दिया है…देश में मध्य प्रदेश की जनता द्वारा दिए गए जनादेश की सराहना हो रही है…हम सब बहुत खुश हैं…”।

Leave A Reply

Your email address will not be published.