ब्रेकिंग
आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला कृष्ण मंदिरों में आज गूंजेगा जय कन्हैया लाल की, जन्माष्टमी पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, बांके-बिहार... भानपुरा पुलिस की सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई शेरगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा-प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर को महाकाल महालोक म... शराब से भरी एक पिकअप वाहन को जब्त किया गया। हालांकि, वाहन चालक मौके से फरार हो गया। एक महिला पकड़ाई 5...

छत्तीसगढ़ में बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट, 9 लोगों की मौत, कई लोग घायल, आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई

छत्तीसगढ़ । छत्तीसगढ़ , बेमेतरा में बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट, 9 लोगों की मौत, कई लोग घायल हो गये। छत्तीसगढ़ में बड़ा ब्लास्ट हुआ है। धमाके में 9 लोगों की एक साथ मौत हो गई है। बेमेतरा के बारूद फैक्टरी में बड़ा ब्लास्ट हुआ। धमाका इतना भयंकर था कि 9 लोगों के चीथड़े उड़ गए। बेमेतरा जिले के बेरला ब्लॉक के ग्राम पिरदा स्थित स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड के बारूद फैक्ट्री में शनिवार सुबह ब्लास्ट हो गया, जिसमें कुछ लोगों के मारे जाने की खबर है..हालांकि, घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बारूट फैक्ट्री में ब्लास्ट की आवाज से आस-पास के गांव के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जमा हो गए हैं..वहीं ब्लास्टिंग की खबर के बाद जिला प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया है। ब्लास्ट के प्रभाव में आए लोगों के चिथड़े उड़ गए। मांस के टुकड़े दूर तक फैल गए हैं. ब्लॉस्ट का असर फैक्ट्री के कई किलोमीटर दूर तक महसूस किया गया। वहीं फैक्ट्री के आसपास स्थित कई मकानों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.