ब्रेकिंग
कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर खेत के रास्ते को लेकर विवाद, लाठियों से हमला करने वाले गोपाल रामेश्वर कुमावत सहित पांच आरोपियों पर अ... सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के 60 क्वार्टर देशी शराब बरामद मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली ज... लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड... अभय को भानपुरा को पुलिस ने सट्टा लिखते हुए पकड़ा मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन...

सरपंच और पूर्व सरपंच के गुटों में खूनी संघर्ष, दो लोगों की मौत

भोपाल। मध्यप्रदेश, भोपाल जिले के नजीराबाद के ग्राम शुक्ला में शनिवार सुबह सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर सरपंच और पूर्व सरपंच के गुटों में खूनी संघर्ष में बदल गया। सरपंच और उसके संबंधियों ने दूसरे पक्ष पर डंडों व कुल्हाड़ी से हमला किया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई।
विवाद, अनुबंध समाप्त होने के बाद कुछ दिन पहले हटाए गए भंडार गृह की खाली हुई लगभग 50 एकड़ सरकारी जमीन पर कब्जा को लेकर हुआ था। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। एसपी देहात भोपाल प्रमोद सिन्हा के मुताबिक, ग्राम शुक्ला में सरकार ने भंडार गृह हटाकर 50 एकड़ जमीन खाली कराई थी। इसके बाद गावं के पूर्व सरपंच व वर्तमान सरपंच का परिवार इस पर कब्जा करना चाहते थे।
शनिवार सुबह रंगलाल गुर्जर, जसवंत गुर्जर और परिवार के अन्य सदस्यों का दूसरे पक्ष के भूरा गुर्जर, रूप सिंह गुर्जर, राधेश्याम गुर्जर एवं परिवार के सदस्यों से विवाद हो गया। दोनों पक्षों में डंडे-कुल्हाड़ी चलने लगे। हमले में रंगलाल गुर्जर, जसवंत गुर्जर घायल हो गए। अस्पताल लाया गया, जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
Leave A Reply

Your email address will not be published.