ब्रेकिंग
कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर खेत के रास्ते को लेकर विवाद, लाठियों से हमला करने वाले गोपाल रामेश्वर कुमावत सहित पांच आरोपियों पर अ... सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के 60 क्वार्टर देशी शराब बरामद मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली ज... लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड... अभय को भानपुरा को पुलिस ने सट्टा लिखते हुए पकड़ा मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन...

मतदान सामग्री वितरण का कार्य पारदर्शी और सुगम तरीके से संपन्न हुआ। मंदसौर जिला मे 1137 मतदान केन्द्र, कलेक्टर श्री यादव ने अपनी देखरेख में सामग्री वितरित

Madhya Pardesh//मंदसौर। लोकसभा निर्वाचन दृ 2024 के तहत 13 मई को होने वाले निर्वाचन के मतदान के लिए रविवार को जिले के सभी 4 विधानसभा क्षेत्रों के निर्धारित मतदान केन्द्रों के लिए सामग्री लेकर मतदान दल रवाना हुए। सुबह 8 बजे से सामग्री वितरण कार्य कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिलीप कुमार यादव की देखरेख में मतदान दलों को रवाना किया। प्रेक्षक ने मतदान सामग्री वितरण की सुगम व्यवस्था का निरीक्षण किया और संतोष व्यक्त किया। इस दौरान सामान्य प्रेक्षक अबूबक्कर सिद्दीकी, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिलीप कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया, उप जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र परमार, एडिशनल एसपी गौतम सिंह सोलंकी मौजूद थे। मतदान सामग्री वितरण स्थल पीजी कॉलेज मंदसौर, सीतामऊ एवं गरोठ में सभी 4 विधानसभा क्षेत्रों की मतदान सामग्री वितरण की सुगम व्यवस्था की गई थी। मतदान दलों को सामग्री मतदान केन्द्र वार लगाए गए टेबल पर ही उपलब्ध करवाई गई। मतदान दलों ने जिला प्रशासन की सुगम व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। मतदान दलों को वीवीपेट, बैलेट यूनिट और कंट्रोल यूनिट भी उनके टेबल पर ही पहुँचाई गई जिससे किसी भी तरह की परेशानी नहीं हुई। लगभग 11 बजे से मतदान दलों और पुलिस बल को लेकर वाहन मतदान केन्द्रों के लिए रवाना होने शुरू हुए। सामग्री वितरण के लिए काउंटर बनाए गए थे। इन काउंटर के सामने ही मतदान केन्द्र पर टेबल लगाई गई थी जहाँ मतदान दलों ने सामग्री प्राप्त की और मिलान भी किया। कलेक्टर श्री यादव द्वारा सामग्री वितरण स्थल का निरीक्षण एवं सामग्री वितरण की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। कलेक्टर ने विधानसभा क्षेत्रों के काउंटर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मतदान दल में लगे अधिकारियों तथा कर्मचारियों से चर्चा कर उनका उत्साहवर्धन किया। कलेक्टर ने प्रेक्षकों को भी संपूर्ण व्यवस्था का निरीक्षण करवाया। मतदान केन्द्रों में इन दलों का पहुँचना भी प्रारंभ हो गया है। मतदान सामग्री वितरण का कार्य पारदर्शी और सुगम तरीके से संपन्न हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.