ब्रेकिंग
कवच योजना को मिली मंजूरी, 5 हजार किसानों को मिलेगा नए ऋण का लाभः सांसद बंशीलाल गुर्जर खेत के रास्ते को लेकर विवाद, लाठियों से हमला करने वाले गोपाल रामेश्वर कुमावत सहित पांच आरोपियों पर अ... सीतामऊ थाना पुलिस ने अवैध शराब के 60 क्वार्टर देशी शराब बरामद मंदसौर। जिला चिकित्सालय मंदसौर में विधायक प्रतिनिधि बदले, मनोहर नाहटा की जगह जितेंद्र गुगर को मिली ज... लाड़ली बहना योजना को रोजगार से जोड़ने पर जोर, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए सख्त निर्देश, मुख्यमंत्री ड... अभय को भानपुरा को पुलिस ने सट्टा लिखते हुए पकड़ा मंदसौर जिला के 400 पटवारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की जीत दतिया विधानसभा उपचुनावरू 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 12,221 वोट से पीछे सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन...

मध्य प्रदेश में चौथे चरण के चुनाव में निमाड़-मालवा की 8 सीटों पर 13 मई को मतदान, भाजपा जहां अपनी बढ़त बनाए रखना चाहती है, वहीं कांग्रेस यहां सेंधमारी करने के लिए जोर लगा रही है

Gathering of leaders in Nimar-Malwa now becomes political arena in Madhya Pradesh - Bhopal News in Hindi

भोपाल,। मध्य प्रदेश में चौथे चरण के चुनाव में निमाड़-मालवा की 8 सीटों पर मतदान होने वाला है। यही कारण है कि यह इलाका सियासी अखाड़े में बदल चुका है और राजनेताओं का यहां जमावड़ा लगा हुआ है। ये नेता चुनाव जीतने के लिए अपना अंतिम दाव भी चलने की तैयारी में हैं।
राज्य में लोकसभा चुनाव के तीन चरणों में मतदान हो चुका है और चौथे चरण के लिए बिसात पूरी तरह बिछ चुकी है। इस चरण में निमाड़-मालवा इलाके की 8 सीटों पर 13 मई को मतदान होना है। चुनाव प्रचार के लिए 24 घंटे से भी कम का वक्त बचा है, इसलिए दोनों प्रमुख राजनीतिक दल – भाजपा और कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। जिन आठ सीटों पर सोमवार को मतदान होना है, ये सभी इस समय भाजपा के कब्जे में है। भाजपा जहां अपनी बढ़त बनाए रखना चाहती है, वहीं कांग्रेस यहां सेंधमारी करने के लिए जोर लगा रही है।
भाजपा की ओर से चुनाव प्रचार में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राज्य सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश चुनाव प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय सहित कई अन्य नेता बैठकें, सभाएं और कार्यकर्ता सम्मेलन से लेकर रोड शो तक कर रहे हैं। कोई हेलीकॉप्‍टर से उड़ान भर रहा है तो कोई सड़क नाप रहा है।
एक तरफ जहां भाजपा ने अपनी पूरी टीम को मैदान में उतार दिया है तो दूसरी ओर कांग्रेस भी प्रचार अभियान में पीछे नहीं है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव के अलावा अन्य नेता चुनाव प्रचार अभियान में लगे हुए हैं। निमाड़-मालवा इलाके की इन 8 सीटों पर शनिवार की शाम चुनाव प्रचार थम जाएगा। इससे पहले दोनों ही दलों के बड़े नेता अंतिम दांव चलने की तैयारी में हैं।

C@khaskhabar

Leave A Reply

Your email address will not be published.